फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru: बंगलूरू में कचरे के ट्रक में मिला महिला का शव; हत्या के आरोप में लिव-इन में रह रहा साथी गिरफ्तार

Mon, 30 Jun 2025 02:38 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बंगलूरू में एक 33 वर्षीय महिला का शव कचरे के ट्रक में मिला। हत्या के मामले में पुलिस ने उसके साथी को गिरफ्तार किया। दोनों कपल लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच मारपीट हुई, जिसमें दम घुटने से महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
कर्नाटक पुलिस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू में एक महिला का शव बोरी में भरकर कूड़े के ट्रक में फेंकने की घटना सामने आई है। पुलिस ने उसके साथी को हत्या के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया है। रविवार को स्थानीय लोगों ने शव को देखा और चेन्नम्मानकेरे अचुकट्टू पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kolkata Case: पहले भी छात्रा को परेशान कर चुके थे आरोपी, पुलिस बोली- कई दिन से दुष्कर्म की रच रहे थे साजिश
विज्ञापन

 

दोनों पहले से थे शादीशुदा

महिला की पहचान आशा (40) के रूप में हुई, जो 33 वर्षीय व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी असम का निवासी है। वह आशा के साथ डेढ़ साल से रिलेशनशिप में था। दक्षिण बंगलूरू के हुलिमावु में किराए के मकान में दोनों साथ रहते थे। दोनों एक निजी कंपनी में हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करते थे, जिन्हें एग्रीगेटर ऐप के जरिए काम पर रखा गया था। आरोपी और आशा दोनों पहले से शादीशुदा थे और दोनों की पहली शादी से दो-दो बच्चे थे। हालांकि उन्होंने समाज के सामने खुद को पति-पत्नी के रूप में पेश किया था। आशा विधवा थी और आरोपी की पत्नी और बच्चे असम में रहते हैं। 

मारपीट के दौरान दम घुटने से हुई मौत 

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) लोकेश बी जगलासर ने बताया कि आशा शनिवार रात नशे की हालत में घर लौटी, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा होना शुरू हो गया। कथित तौर पर यह झगड़ा मारपीट में बदल गया और आशा की दम घुटने से मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को बोरे में भर दिया और शनिवार देर रात को शव को बाइक पर लादकर कूड़े के ट्रक में फेंक दिया। यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। 

हत्या और सबूत नष्ट करने का हुआ मामला दर्ज 

स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर चेन्नम्मानकेरे अचुकट्टू पुलिस स्टेशन में हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने अभी तक आरोपी का नाम उजागर नहीं किया है और आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें