ओडिशा में एक महिला ने अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से परेशान होकर ओडिशा विधानसभा के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से महिला को काबू में कर लिया गया। पुलिस ने फौरन महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया।