फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: बेटी के प्रेम संबंध से गुस्साई मां ने दुपट्टे से घोटा गला

Tue, 19 Nov 2019 02:37 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

मुंबई में एक मां ने अपनी 23 साल की बेटी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी मां अपनी बेटी के प्रेम संबंध पर नाराज थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय आरोपी पी वघेला ने अपनी बेटी निर्मला अशोक वघेला की एक दुपट्टे की मदद से गला घोट कर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


इस घटना को आरोपी ने अपने पाइधोनी स्थित घर पर अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी एक व्यक्ति के साथ अपनी बेटी का प्रेम संबंध होने से नाराज थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि निर्मला अपने प्रेमी के साथ भागने वाली थी लेकिन उसकी मां ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, 'रविवार को निर्मला अपने प्रेमी के साथ भागने के लिए सामान बांध रही थी। इस दौरान उसकी बहस मां के साथ हुई। जिसके बाद मां ने बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी। फिर खुद ही पुलिस के पास जाकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया।'
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि उन्होंने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा, 'हमने आरोपी को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें