फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दोस्त पर लगाया दुष्कर्म और बाल काटने का आरोप, शिकायत दर्ज

Thu, 09 May 2019 02:32 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

फिल्म उद्योग में काम करने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया और गोवा जाने के नाम पर हुए झगड़े के दौरान जबरन उसके बाल काट दिए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


युवती की शिकायत के आधार पर महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने बुधवार को व्यक्ति के खिलाफ मामल दर्ज किया। उसकी पहचान अमित शेलर के रूप में की गई है और वह वंगानी इलाके का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि फिल्मों में पात्रों के चयन के काम से जुड़ी युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह आरोपी से ढाई साल पहले मिली थी और दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों जल्दी ही एक साथ वंगानी इलाके में एक घर में रहने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हालांकि, युवती को बाद में लड़के के दूसरे प्रेम प्रसंगों के बारे में पता चला और जब उसने उसके बारे में उससे पूछा तो उसने उससे लड़ाई की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन मई को दोनों गोवा के एक होटल में गए जहां दोबारा उनके बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद आरोपी ने युवती को कथित रूप से गालियां दी और जबरन उसके बाल काट दिए और वहां छोड़ दिया।

गोवा से लौटने के बाद युवती ने इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 323, 504 एवं 506 के अधीन मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि अब तक मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें