लॉकडाउन से अबतक 38,81,664 लोगों ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से 44,054.72 करोड़ रुपये की निकासी की है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने राज्यसभा में एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए बताया कि यह निकासी 25 मार्च को लागू किए लॉकडाउन के बाद की गई है। इनमें कोविड-19 से जुड़े मामले भी शामिल हैं।
25 मार्च से 31 अगस्त के दौरान महाराष्ट्र में 7,23,986 लोगों ने रिकॉर्ड 8,968.45 करोड़ रुपये निकाले। 6,418.52 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर कर्नाटक में 4,84,114 लोगों ने निकासी की। वहीं तीसरे नंबर पर तमिलनाडु (पुड्डुचेरी समेत) में 5,20,662 लोगों ने 5,589.91 करोड़ रुपये निकाले।
उधर, दिल्ली में 3,16,671 दावों के साथ 3,308.57 करोड़ रुपयों की ईपीएफ से निकासी की गई।