फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उत्तर प्रदेश में गाय शर्तिया बछिया ही पैदा करेगी

Sun, 26 Aug 2018 05:22 AM IST
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
विज्ञापन
cow
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश सरकार का नया दावा है कि गोवंश पर लगे प्रतिबंध और गांव में खुले घूमने वाले आवारा पशुओं से परेशान किसानों के दर्द ने सरकार में हलचल पैदा कर दी है। गोवंश सड़क पर या किसी के खेत में जाकर कोई नुकसान न पहुंचाए, इसके लिए सरकार ने एक अजब तरीका ढूंढ निकाला है।
विज्ञापन


कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और पशु पालन मंत्री एसपी सिंह बघेला ने दावा किया है कि कृत्रिम गर्भाधान की नई तकनीक ‘सेक्स सोर्टिड सीमन’ के जरिए अब पशु पालक अपनी इच्छा के अनुसार गाय से केवल बछिया प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना का ट्रायल सफल रहा है। 422 गायों पर यह परीक्षण किया गया था, जिसमें से 92 फीसदी गायों ने बछिया को जन्म दिया है। इस तरीके से पैदा हुई बछियां आगे चलकर दूध भी अच्छा देती हैं। ऐसे में किसान उन्हें खुला नहीं छोड़ेंगे और गोवंश किसी की परेशान का सबब भी नहीं बनेगा। 

शनिवार को कॉन्स्टिटूशन क्लब में मंत्री सूर्य प्रताप शाही और उनके सहयोगी मंत्रियों ने लखनऊ में 26 से 28 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले कृषि कुंभ की रूपरेखा पेश की है। उन्होंने कहा, इस कुंभ का मकसद किसानों को उत्पादन की नई नई तकनीकों से अवगत कराना है। हमें पूरी उम्मीद है कि सरकार कृषि जोखिम कम कर किसानों की आय को दोगुणा करने में सफल होगी।
विज्ञापन


लखनऊ के भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में आयोजित होने वाले कृषि कुंभ में एक लाख से ज्यादा किसान भाग लेंगे। इसमें देश और विदेशों के कृषि वैज्ञानिक, खेती के उपकरण बनाने वाली कंपनियां, फूड प्रोसेसिंग यूनिट भी हिस्सा लेंगी। 

सड़क पर घूम रहा गोवंश खेतों और ट्रैफिक के लिए बना खतरा

यूपी के पशु पालकों द्वारा बड़ी संख्या में गोवंश को खुला छोड़ दिया गया है। इनमें अधिकांश बछड़े, बैल या वे गाय भी हैं, जो दूध देना बंद कर देती हैं। ऐसे में यह गोवंश खेतों में फसलों को नष्ट कर देता है। इसके अलावा सड़कों पर आए दिन गोवंश के चलते जानलेवा हादसे होते रहते हैं। इतना ही नहीं, बड़े शहरों में खुला घूम रहा गोवंश ट्रैफिक व्यवस्था को भी बिगाड़ देता है। बीच सड़क पर बैठा गोवंश काफी देर तक यातायात बाधित करता है।

इन सब दिक्कतों से छुटकारा दिलाने के लिए यूपी सरकार ने सेक्स सोर्टेड सीमन योजना शुरू की है। इसे अब यूपी के सभी पशुपालकों तक पहुंचा दिया जाएगा। साथ ही वर्तमान में घूम रहे गोवंश को संरक्षण देने के लिए ललितपुर में एक हजार से अधिक गायों को रखने की व्यवस्था कर दी गई है। बुलंदशहर और फिरोजाबाद में भी ऐसे ही संरक्षण गृह बनाए जा रहे हैं। साथ ही सभी निगमों को गोवंश का संरक्षण करने का आदेश जारी किया गया है। इसके लिए एक अरब रुपये का बजट मंजूर हो गया है। 

नील गाय का बधियाकरण होगा, जरूरत पड़ी तो मार भी देंगे

नील गाय भी गोवंश की तरह किसानों के लिए परेशानी बन गई है। पशु पालन मंत्री एसपी सिंह बघेला का कहना है कि सरकार किसानों की इस चिंता से वाकिफ है। नील गाय की संख्या आगे न बढ़े, इसके लिए उनका बधिकरण कराया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो उनहें मारने बाबत भी विचार करेंगे। हालांकि इस बारे में वन प्राणी विभाग के कायदे काननू देखने होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें