फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Netherlands Ties: 'निर्णायक चरण में भारत-ईयू FTA', जयशंकर बोले- नीदरलैंड्स का समर्थन हमारे लिए काफी अहम

Fri, 19 Dec 2025 07:33 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री डेविड वान वील के साथ बैठक के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि व्यापार, रक्षा, शिपिंग, जल, कृषि, स्वास्थ्य और संस्कृति के साथ-साथ सेमीकंडक्टर, प्रतिभा आवागमन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे नए क्षेत्रों में सहयोग पर उपयोगी चर्चा हुई।
विज्ञापन
डॉ. एस. जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और नीदरलैंड्स के बीच उभर रहे नए सहयोग क्षेत्रों के चलते द्विपक्षीय रिश्तों की महत्वाकांक्षा को और ऊंचा उठाने की पूरी गुंजाइश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेमीकंडक्टर, डिजिटल तकनीक, साइबर स्पेस और लाइफ साइंसेज जैसे क्षेत्रों में भारत, नीदरलैंड्स के साथ और नजदीकी से काम करना चाहता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Kapil Sibal: 'उनका मकसद संविधान बदलकर...', राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता
नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री डेविड वान वील के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले अपने संबोधन में जयशंकर ने कहा कि भारत, यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा है और इस दिशा में नीदरलैंड्स के समर्थन को वह बेहद अहम मानता है। जयशंकर ने कहा कि भारत-नीदरलैंड्स के रिश्ते न केवल द्विपक्षीय स्तर पर, बल्कि यूरोपीय संघ में नीदरलैंड्स की भूमिका के कारण भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि हाल के महीनों में कई अहम समझौते हुए हैं, जिनसे दोनों देशों के सहयोग को नई दिशा और विस्तार मिला है।
विज्ञापन


'साझेदारी को नई ऊंचाई देने का अवसर'
उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी है, वहीं कृषि, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और शिपिंग में सहयोग पहले से ही मजबूत है। अब सेमीकंडक्टर जैसे नए और अहम क्षेत्रों के जुड़ने से इस साझेदारी को नई ऊंचाई देने का अवसर है। विदेश मंत्री ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी डच विदेश मंत्री के विचार जानने की इच्छा जताई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bangladesh: बांग्लादेश में हिंसा पर शशि थरूर ने जताई चिंता, कहा- उम्मीद है कि हालात जल्द सामान्य होंगे

जी-20 शिखर सम्मेलन में मिले थे दोनों देशों के प्रधानमंत्री
बता दें कि इससे पहले दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मुलाकात जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने तब कहा था कि जल संसाधन, नवाचार, तकनीक और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भारत-नीदरलैंड्स साझेदारी तेजी से आगे बढ़ रही है और भविष्य में व्यापार व निवेश संबंधों को और गहरा किया जाएगा। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हाल में डच विदेश मंत्री से मुलाकात कर सुरक्षा और रक्षा सहयोग, खासकर रक्षा उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन जैसे मुद्दों पर चर्चा की थी। इससे साफ है कि भारत और नीदरलैंड्स के रिश्ते पारंपरिक सहयोग से आगे बढ़कर भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए आयाम गढ़ रहे हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें