फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Alert: उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन, कोहरे-गलन ने बढ़ाईं मुश्किलें; श्रीनगर में तापमान माइनस -3.2 डिग्री

Sun, 22 Dec 2024 12:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Weather Report: जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में रविवार सुबह 8:30 बजे -3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। भीषण ठंड के कारण डल झील की सतह जम गई है।
विज्ञापन
Winter Alert - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा। यहां सुबह 5:30 बजे न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान लोग अलाव के पास बैठे देखे गए। कई लोग दिल्ली में तापमान में गिरावट के कारण रैन बसेरों में शरण लेने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन


इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, रविवार सुबह 8:30 बजे दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 7.3 और और पालम में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में रविवार सुबह 8:30 बजे -3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। भीषण ठंड के कारण डल झील की सतह जम गई है।

राजस्थान में भी ठंड का सितम जारी
राजस्थान में भी ठंड का सितम जारी है। तापमान में गिरावट के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आईएमडी के अनुसार, अजमेर शहर में आज सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी की हवा हुई जहरीली
इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं आ रहा है। स्मॉग के कारण प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली के आनंद विहार में 427, अशोक विहार में 430, आया नगर में 339, बवाना 432, बुराड़ी 410, आईटीओ 384, नेरेला 374, आरकेपुरम में 408 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

कल हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश के आसार जताए हैं। इससे पहले शनिवार सुबह कोहरे व स्मॉग का असर देखने को मिला। इससे सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को हुई। शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे तक सफदरजंग एयरपोर्ट पर दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई, जबकि पालम में 600 मीटर दृश्यता रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें