विंग कमांडर डॉ. विजयलक्ष्मी रमानन (सेवानिवृत्त)
- फोटो : DD News
भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर डॉ. विजयलक्ष्मी रमानन (सेवानिवृत्त) वीएसएम का रविवार रात को निधन हो गया है। वे 96 वर्ष की थीं। विजयलक्ष्मी वायुसेना की पहली महिला अधिकारी थीं। अपनी बेटी के घर रात के 8.50 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह दो अगस्त, 1955 को वायुसेना में बतौर अधिकारी कमिशन हुई थीं। 22 अगस्त, 1972 को वे विंग कमांडर बनी थीं। वहीं 28 फरवरी 1979 को वे सेवानिवृत्त हो गई थीं।