राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को तमिलनाडु पुलिस के विशेष सब इंस्पेक्टर विल्सन हत्याकांड में शामिल आरोपी शिहाबुद्दीन को चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, आरोपी शिहाबुद्दीन हत्याकांड के बाद कतर फरार हो गया था। बता दें कि विल्सन हत्याकांड 8 जनवरी 2020 को घटित हुआ था।