फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'अगर कांग्रेस आलाकमान ने बुलाया तो दिल्ली जरूर जाऊंगा' , नेतृत्व विवाद पर बोले CM सिद्धारमैया

Tue, 20 Jan 2026 06:17 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक में नेतृत्व के विवाद के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि कांग्रेस आलाकमान के बुलावे पर वे दिल्ली जाने को तैयार हैं। सरकार का आधा कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें तेज हैं, वहीं सिद्धारमैया मार्च में अपना रिकॉर्ड 17वां बजट पेश करने की तैयारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सिद्धारमैया, कर्नाटक के मुख्यमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के बीच नेतृत्व को लेकर खींचतान जारी है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को कहा कि अगर कांग्रेस आलाकमान उन्हें बुलाता है, तो वह नेतृत्व के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन


20 नवंबर को कांग्रेस सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में से अपना ढाई साल पूरा कर लिया। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं। यह चर्चा 2023 में सरकार गठन के दौरान सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच कथित 'पावर-शेयरिंग' के समझौते की वजह से शुरू हुई।

140 विधायकों का समर्थन:  शिवकुमार
वहीं, सोमवार को दिल्ली से लौटे डी.के. शिवकुमार ने कहा कि सिद्धारमैया और उनके बीच नेतृत्व के मुद्दे पर हाईकमान की मौजूदगी में बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि फैसला ले लिया गया है, बाकि समय ही हर सवाल का जवाब देगा। शिवकुमार ने यह भी दावा किया कि उन्हें सिद्धारमैया समेत सभी 140 विधायकों का समर्थन मिला हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Karnataka: 'शिवकुमार आलाकमान के फैसले का कर रहे इंतजार', नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच बोले डीके सुरेश

बजट और विधानसभा सत्र की तैयारी एक अन्य सवाल के जवाब में सिद्धारमैया ने बताया कि 22 से 31 जनवरी तक चलने वाले राज्य विधानसभा के संयुक्त सत्र के बाद बजट की तैयारियां शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 22 जनवरी से विधानसभा का संयुक्त सत्र शुरू होगा। इसमें मनरेगा (MGNREGA) को लेकर एक विशेष सत्र और राज्यपाल का भाषण भी होगा। इसके बाद बजट की प्रक्रिया शुरू होगी। सरकारी सूत्रों के अनुसार, साल 2026-27 का बजट मार्च में पेश होने की उम्मीद है। यह सिद्धारमैया का रिकॉर्ड 17वां बजट होगा। पिछले साल मार्च में उन्होंने अपना 16वां बजट पेश किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें