फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सियासी हत्याओं की नैतिक जिम्मेदारी लेंगे विजयन : शाह

Wed, 18 Oct 2017 02:29 AM IST
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
केरल में राजनीतिक हत्याओं को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को राज्य में माकपा के नेतृत्व वाली एलडीएफ गठबंधन की सरकार पर निशाना साधा। शाह ने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से पूछा, क्या वह भाजपा-आरएसएस के 13 बेकसूर कार्यकर्ताओं की हत्याओं की नैतिक जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


केरल में भाजपा की 15 से चल रही ‘जन रक्षा यात्रा’ के समापन के अवसर पर पुरथारीकंदम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि इस सरकार के गत वर्ष मई में सत्ता में आने के बाद अब तक भाजपा-संघ के 13 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। 

उन्होंने कहा, ‘मैं केरल के मुख्यमंत्री को पूछता हूं, क्या वह अपनी सरकार के सत्ता में आने के बाद हुई इन हत्याओं की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं? सीएम साहब, अगर आप हमसे लड़ना चाहते हैं तो विकास और विचारधारा पर लड़ाई कीजिए।’
विज्ञापन


भाजपा प्रमुख ने कहा, ‘अगर माकपा को लगता है कि आजादी के 70 साल बाद भाजपा/आरएसएस के कार्यकर्ताओं को हिंसा से खत्म किया जा सकता है, तो वो गलती कर रहे हैं। मैं माकपा को कहना चाहता हूं कि यह संभव नहीं है।’ उन्होंने सीएम विजयन से पूछा कि क्या राज्य के लोगों ने उन्हें भाजपा/आरएसएस के कार्यकर्ताओं की हत्या करने का जनादेश दिया है।

इससे पहले, शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पलायम के शहीद स्थल से पुरथारीकंदम मैदान तक पदयात्रा की। यह स्थान प्रसिद्ध पद्नाभस्वामी मंदिर के पास है। शाह के साथ पदयात्रा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कुमानम राजशेखरन भी शामिल हुए। 

इस दौरान उन्होंने हजारों पार्टी कार्यकर्ता का अभिवादन भी स्वीकार किया। इसके बाद हुई जनसभा में शाह ने राजनीतिक हिंसा में मारे गए कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। शाह ने तीन अक्तूबर को केरल में अपने कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ सीएम विजयन के गृह जिले कन्नूर से पय्यानूर से जन रक्षा यात्रा की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें