फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना विश्वविद्यालय उत्पीड़न मामला: भाजपा ने दोहराई CBI जांच की मांग; CM स्टालिन बोले- सरकार पीड़ित के साथ...

Wed, 08 Jan 2025 07:36 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि अपराध के बाद अगर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया जाता या आरोपी को बचा लिया जाता तो सरकार पर गाज गिर सकती थी।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अन्ना विश्वविद्यालय में यौन उत्पीड़न मामले में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घोषणा की कि वे इस मामले में पीड़ित के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके साथ ही उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने घटना का राजनीतिकरण करने के लिए विपक्ष पर भी कटाक्ष किया। वहीं भाजपा ने एकबार फिर इस मामले के लिए सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन


नए साल के पहले सत्र के दौरान तमिलनाडु विधानसभा में सीएम स्टालिन ने कहा, "सदस्यों ने एक यूनिवर्सिटी का नाम लेकर अपनी बात कही है। मैं उस नाम का जिक्र नहीं करना चाहता और उस नाम को बदनाम भी नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने हम सबको बनाया है। इस भावना के साथ मैं इसका नाम नहीं लूंगा। किसी छात्र का यौन उत्पीड़न क्रूर है। विधानमंडल सदस्यों ने यहां इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। एक को छोड़कर, सभी ने यहां वास्तविक चिंता के साथ बात की है। इस एक सदस्य ने इस सरकार को बदनाम करने की बात कही।"

स्टालिन ने आगे कहा, "इस सरकार का एक ही उद्देश्य है कि वह पीड़ित को कानूनी तौर पर न्याय दिलाने के लिए उसके साथ खड़ी रहेगी। अपराध के बाद अगर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया जाता या आरोपी को बचा लिया जाता तो सरकार पर गाज गिर सकती थी। कम समय में आरोपी को गिरफ्तार करने और सबूतों को जुटाने के बावजूद सरकार पर आरोप लगाने से सिर्फ राजनीतिक लाभ ही होता है।"
विज्ञापन


विपक्ष ने पूछा कि वो कौन है श्रीमान? यदि आपके पास सबूत हैं, तो उसे एसआईटी को दें जो मामले की जांच कर रही है। इसके जवाब में स्टालिन ने विपक्ष से कहा, "राजनीतिक लाभ के लिए सस्ती गतिविधियों में शामिल न हों।" उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

भाजपा ने सीएम स्टालिन को घेरा
इस मामले में तमिलनाडु भाजपा के सह-प्रभारी सुधाकर रेड्डी ने कहा, "यह दुर्भाग्य की बात है कि सीएम ने सदन में कहा कि आरोपी द्रमुक का सदस्य नहीं है। यही कारण है कि हमने सीबीआई जांच की मांग की ताकि सब स्पष्ट हो। हमें लगा था कि सीएम इस मामले में नैतिक जिम्मेदारी लेंगे, लेकिन वे राज्यपाल पर हमला कर रहे हैं। हम इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।" 

क्या है पूरा मामला?
पिछले साल दिसंबर में अन्ना विश्वविद्यालय परिसर में द्वितीय वर्ष की एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। इस मामले के सिलसिले में अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 23 दिसंबर को पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि जब वह कैंपस में अपने दोस्त से बात कर रही थी तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे धमकी दी और उसका यौन उत्पीड़न किया।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें