फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या राष्ट्रपति ट्रंप के सम्मान में दिए जाने वाले राजकीय भोज का हिस्सा बन पाएंगी सोनिया गांधी?

Wed, 19 Feb 2020 07:55 PM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • राष्ट्रपति कोविंद 25 फरवरी को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में दे रहे हैं भोज
  • लोकसभा में नेता विपक्ष को मिलता है निमंत्रण
विज्ञापन
रामनाथ कोविंद - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है, लेकिन क्या इसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी या फिर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तरफ से दिए जाने वाले रात्रि भोज में शरीक होने का अवसर मिलेगा? निमंत्रण मिल सकेगा?

विज्ञापन

राष्ट्रपति 25 फरवरी को यह राजकीय भोज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में दे रहे हैं। इस बारे में सरकार के अधिकारियों ने कोई जानकारी दे पाने में असमर्थता जताई। इसका उत्तर सिर्फ इतना आया कि विचार किया जा रहा है।

राष्ट्रपति चाहें तो निमंत्रण दें

अधिकारी बताते हैं कांग्रेस देश का प्रमुख राजनीतिक दल भले ही है लेकिन इस तरह की कोई परंपरा है और नहीं भी है। प्रोटोकॉल के हिसाब से लोकसभा में विपक्षी दल के नेता को इस तरह की दावत में आमंत्रित किए जाने की परंपरा है। सांसदों की संख्या के लिहाज से कांग्रेस को यह दर्जा नहीं मिल पाया है। वह लोकसभा में मुख्य विपक्षी दल ही है।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी यूपीए चेयरपर्सन हैं और यह कोई राजनीतिक दल नहीं है। राजनीतिक दलों की आपसी सहमति का मंच है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस लिहाज से कोई वरीयता नहीं रखते। वह केवल कांग्रेस पार्टी के सांसद भर हैं।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि इस तरह से सोनिया गांधी या राहुल गांधी को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में दिए जाने वाले रात्रिभोज में शामिल होने के निमंत्रण के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। राष्ट्रपति भवन के सूत्र बताते हैं कि कई बार ऐसा अवसर आया है और उसमें वह नहीं रहे हैं। इसलिए कुछ नहीं कहा जा सकता। यह राष्ट्रपति के ऊपर निर्भर करता है।

वह चाहें तो रात्रिभोज में शरीक होने का निमंत्रण दे सकते हैं। इस बारे में राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने कहा कि अभी कोई जानकारी नहीं दी जा सकती। जब इस तरह की स्थिति सामने आएगी तभी बताया जा सकता है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें