फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: सीएम ममता ने दी चेतावनी, कहा- केंद्र बंगाल का बकाया दे नहीं तो दो फरवरी को करूंगी धरना प्रदर्शन

Thu, 01 Feb 2024 02:47 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

सीएम ममता ने दावा करते हुए बताया कि राज्य का बकाया सात हजार करोड़ रुपये है। इसमें मनरेगा व पीएम ग्रामीण आवास योजना (पीएमजीएवाई) सहित कई केंद्रीय योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार एक फरवरी तक राज्य का बकाया नहीं चुकाती है तो मैं दो फरवरी से कोलकाता में धरना दूंगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से धरने में शामिल होने का आग्रह किया। धरना कोलकाता के रेड रोड इलाके में बीआर आंबेडकर प्रतिमा के निकट होगा। उन्होंने दावा किया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (पीएमजीएवाई) सहित केंद्र की कई योजनाओं के मद में राज्य का 7,000 करोड़ रुपये बकाया है। 

विज्ञापन


मुलाकात के बावजूद नहीं किया बकाया का भुगतान
सीएम ममता ने दावा करते हुए बताया कि राज्य का बकाया सात हजार करोड़ रुपये है। इसमें मनरेगा व पीएम ग्रामीण आवास योजना (पीएमजीएवाई) सहित कई केंद्रीय योजनाएं शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकारियों ने इसके सिलसिले में पिछले सप्ताह अपने केंद्र सरकार के समकक्षों से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि इन सबके बावजूद, केंद्र ने अभी तक इनके बकाया का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन


भाजपा ने भी बोला टीएमसी पर हमला
इस बीच, भाजपा ने भी टीएमसी पर हमला बोला। पार्टी ने सीएजी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि टीएमसी राज्य में लगभग 2 लाख करोड़ रुपये के सभी घोटालों की जननी है। राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने टीएमसी सरकार पर आरोप लगाया कि पार्टी जनता के पैसों को अपना पैसा समझकर उड़ाती आई है। 

सीट को लेकर अभी बात नहीं: कांग्रेस
कांग्रेस सूत्रों ने संकेत दिया कि वे अभी भी ममता को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं और बंगाल में सीट बंटवारे की बातचीत अभी रुकी हुई है। कांग्रेस और तृणमूल प्रस्तावों पर विचार कर रही हैं। तृणमूल अभी भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि अभी हमारी ओर से चीजें फाइनल नहीं हुई हैं। गठबंधन में तीन पार्टियां हैं। अगर ये तीनों अलग-अलग लड़ना चाहते हैं तो उन्हें आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें