फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EC ने चेताया, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

Wed, 11 Jan 2017 05:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावों के दौरान लागू की गई आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग ने राजनीति दलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। आयोग ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर वह मूक दर्शक बनकर नहीं रहेगा। 
विज्ञापन


राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को संबोधित करते एक पत्र में चुनाव आयोग ने पार्टियों को याद दिलाया है कि जिन पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान किया गया है वहां चार जनवरी से आदर्श आचार संहिता लागू है। यह नेताओं के सांप्रदायिक बयान देने पर भी रोक लगाती है।

चुनाव आयोग ने अपने पत्र में नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि राजनीतिक पार्टी और उसके नेता समाज को बांटने वाले बयान न दें जिससे लोगों के बीच आपसी सौहार्द और शांति को खतरा हो। स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनावों के लिए इस तरह का माहौल बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी जिक्र किया है। आयोग ने कहा कि अगर आदर्स आचारा संहिता कानून का उल्लंघन होता है तो आयोग मूक दर्शक नहीं बना रहेगा। उपलब्ध सभी शक्तियों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को इस संबंध में एडवाइजरी जारी करने को भी कहा है। उल्लेखनीय है कि भाजपा सांसद साक्षी महाराज को जनसंख्या संबंधी उनकी कथित टिप्पणी के लिए चुनाव आयोग ने मंगलावर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें