फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे हत्याकांड: धक्का देने से पहले सिया ने मांगा था केतन का फोन, क्या सबूत मिटाने के लिए रची साजिश?

Wed, 01 Jul 2026 01:39 PM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, पुणे

सार

पुणे के लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की कथित हत्या मामले में पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के बाद उनका मोबाइल कुछ समय तक मंगेतर सिया गोयल के पास था। पुलिस जांच कर रही है कि फोन से कोई सबूत मिटाया गया या नहीं। 

विज्ञापन
पुणे हत्याकांड मामला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे हत्याकांड मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने बुधवार को बताया कि केतन अग्रवाल का मोबाइल फोन उनकी मंगेतर सिया गोयल के पास कुछ समय तक रहा। इसके बाद उन्होंने इसे उनके परिवार को सौंप दिया। पुलिस ने कथित हत्या मामले की जांच का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

आरोप है कि 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले में गोयल (20) और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी (22) ने अग्रवाल को एक चट्टान से धक्का देकर मार डाला था। केतन और सिया की शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी।

पुलिस जांच में क्या सामने आया?
कथित हत्या के बाद सिया और चेतन को गिरफ्तार कर लिया गया है।  उन्हें 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सोमवार को दोनों आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ाने की मांग करते हुए अभियोजन पक्ष ने अदालत को सूचित किया कि जांचकर्ता यह पता लगाना चाहते हैं कि सिया ने केतन के फोन से उस दौरान कोई सबूत डिलीट या नष्ट किया था या नहीं, जब वह डिवाइस उसके पास था।

घटनाक्रम के पुनर्निर्माण में क्या हुआ?

इस बीच, पुणे ग्रामीण पुलिस ने बुधवार को सह-आरोपी चेतन के साथ अपराध स्थल का पुनर्निर्माण किया, जिसने कथित तौर पर अग्रवाल की हत्या की साजिश में भूमिका निभाई थी। पुणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस चौधरी को लोहगढ़ किले में ले गई, जहां जांच के हिस्से के रूप में घटनाक्रम का पुनर्निर्माण किया गया। पुलिस ने रविवार को सिया के साथ इसी तरह का क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन किया था, जिसके दौरान उनकी मौजूदगी में एक डमी को चट्टान से नीचे धकेल दिया गया था।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, जांच से पता चला है कि केतन को धक्का देने से पहले सिया ने बहाने से केतन का मोबाइल फोन मांग लिया था। उन्होंने आगे कहा, 'बाद में उसने फोन उसके परिवार को सौंप दिया। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि फोन उसके पास रहते हुए कोई महत्वपूर्ण सबूत मिटाया गया या उसमें छेड़छाड़ की गई।'

केतन के पिता  ने पुलिस को क्या बताया?

इससे पहले, पुलिस ने कहा था कि केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने अपनी शिकायत में जिक्र किया था कि उनके बेटे ने सिया और चेतन की नजदीकी को लेकर बार-बार चिंता व्यक्त की थी। इसके साथ कहा था कि वह अक्सर बातचीत में चेतन का नाम लेती थीं। पुलिस के अनुसार, सिया ने इससे पहले इंडोनेशिया के बाली में उनकी शादी से पहले की नियोजित यात्रा को भी बाधित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें