फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकनाथ शिंदे फिर बनेंगे मुख्यमंत्री?: दशहरा रैली में गुलाबराव पाटिल का बड़ा दावा, कहा-उनके फैसलों ने बचाई सरकार

सार

महाराष्ट्र में दशहरा रैली के दौरान शिवसेना (शिंदे गुट) के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने एकनाथ शिंदे के दोबारा मुख्यमंत्री बनने का भरोसा जताया। उन्होंने शिंदे की योजनाओं और फैसलों को सरकार की सफलता का श्रेय दिया। 
विज्ञापन
दशहरा रैली में शिंदे के लिए बड़ी भविष्यवाणी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा के मौके पर महाराष्ट्र की राजनीति में मुख्यमंत्री के पद को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने खुले तौर पर एकनाथ शिंदे को अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


पाटिल ने क्या कहा? 
जलगांव में दशहरा रैली के मंच से बोलते हुए पाटिल ने कहा, 'मैंने माता जगदंबा के चरण छुए हैं और प्रार्थना की है कि आने वाले दिनों में एकनाथ शिंदे फिर से इस राज्य के मुख्यमंत्री बनें और हमारे किसानों के जीवन में खुशहाली लाएं।' शिंदे के नेतृत्व, जन कल्याणकारी योजनाओं और राजनीतिक रणनीति की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को पूरा भरोसा है कि वे फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

शिंदे के फैसलों को लेकर क्या बोले? 
शिंदे के फैसलों को श्रेय देते हुए उन्होंने कहा, 'हम उनकी योजनाओं और नीतियों की बदौलत विधायक बने। उनके फैसलों की वजह से ही हम मंत्री बने है। अगर उन्होंने वे फैसले न लिए होते, तो हमारे विधायक डूब गए होते और सरकार नहीं बच पाती।' उन्होंने आगे कहा, 'जब उन्होंने महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं, लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की, और पुलिसकर्मियों तथा अधिकारियों के लिए फंड उपलब्ध कराया, तो लोगों की सोच बदल गई। उन्हें एहसास हुआ कि वे आम लोगों के नेता हैं, जिन्हें सरकार बनाने के लिए चुना जाना चाहिए।'
विज्ञापन


उन्होंने रैली में कहा कि जो कोई भी एकनाथ शिंदे से टकराएगा, वह बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने दावा किया, 'शुरुआत में हमारे पास विधायकों की संख्या कम थी, लेकिन अब हमारे पास 60 विधायक हैं, और एमएलसीएस को मिलाकर यह संख्या 73 तक पहुंच गई है। अगर हम सहयोगी दलों के विधायकों को भी जोड़ लें, तो हमारी संख्या लगभग 85 से 86 हो जाती है।'

'जो कोई भी एकनाथ शिंदे के रास्ते में आएगा, वह बर्बाद हो जाएगा'
उन्होंने कहा, 'आप लोगों के आशीर्वाद से, हमारे नेता एकनाथ शिंदे निश्चित रूप से फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। किसान उम्मीद भरी नजरों से हमारी ओर देख रहे हैं, और हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि हम आपके साथ खड़े रहेंगे और आपके विज़न को पूरा करेंगे। जो कोई भी एकनाथ शिंदे के रास्ते में आएगा, वह बर्बाद हो जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें