फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कोरोना के प्रकोप से फिर ठप हो जाएंगी रेल सेवाएं? रेलवे बोर्ड ने दिया यह जवाब

Fri, 09 Apr 2021 03:57 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस देश में विकराल रूप लेता जा रहा है। बीते 24 घंटे में एक बार फिर कोरोना के मामलों ने अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते दिन कुल 1.31 लाख नए केस रिपोर्ट किए गए हैं, जो कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। ऐसे में कई लोगों के मन में डर है कि पिछले साल की तरह इस बार भी रेल सेवाएं बंद न कर दी जाएं। हालांकि, इस पर रेलवे का कहना है कि इस साल ट्रेनों का परिचालन रोकने की कोई योजना नहीं है और मांग के हिसाब से ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के सीईओ और चेयरमैन सुनीत शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि रेल सेवाओं को रोके जाने का सवाल ही नहीं है, बल्कि हम मांग के हिसाब से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का प्लान तैयार कर रहे हैं। शर्मा ने बताया कि जरूरत के ट्रेन सर्विस में कोई कमी नहीं है और ट्रेन सेवा रोकने का भी कोई प्लान नहीं है। अभी हमने अधिक मांग वाले स्थानों के लिए ट्रेनें बढ़ाई हैं और जरूरत के  हिसाब से ट्रेन सेवा मिलती रहेगी। 

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि भीड़ को कम रखने के लिए अप्रैल-मई 2021 में अधिक ट्रेनें चलाने का प्लान है। सेंट्रल रेलवे में 58 तो वेस्टर्न रेलवे में 60 नए ट्रेनों की घोषणा की गई है जबकि मध्य रेलवे के लिए 58 और पश्चिम रेलवे के लिए 60 ट्रेनों की घोषणा की है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि इस समय फिलहाल 1400 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जी रही हैं। 5,300 उपनगरीय सेवाएं चल रही हैं। वहीं, 800 पैसेंजर ट्रेनें भी समयानुसार चल रही हैं। हम राज्यों के फैसले के बाद इसे बढ़ा भी सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें