फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के विचारों की लड़ाई जारी रखेंगे: राहुल गांधी

भाषा, नई दिल्ली  Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 23 Mar 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Instagram

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के मौके पर शनिवार को इन क्रांतिकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि इनके विचारों एवं आदर्शों की लड़ाई जारी रखी जाएगी।



राहुल ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, सिर्फ नाम नहीं हैं, हमारे रगों में दौड़ता क्रांति का एक जज्बा हैं। उनका जीवन, आज भी, हमें मजबूत बनाता है, आजाद बनाता है, इंसान बनाता है। शहीदी दिवस पर हमारे वीरों को शत् शत् नमन।' 


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'उनके विचारों और आदर्शों की लड़ाई हम जारी रखेंगे।' 

 




गौरतलब है कि 23 मार्च, 1931 को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के तीन बड़े नायकों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next