फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षारोपण अभियान: पीएम ने की असम की सराहना, बोले- प्रकृति और प्रगति को साथ लाना 'न्यू इंडिया' मॉडल की पहचान

Sun, 17 Sep 2023 12:52 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे देश के स्वच्छ और हरित विकास मिशन को बढ़ावा मिलेगा, इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण और लोगों के स्वास्थ्य में सुधार के दीर्घकालिक लाभ मिलेंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे देश के स्वच्छ और हरित विकास मिशन को बढ़ावा मिलेगा, इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण और लोगों के स्वास्थ्य में सुधार के दीर्घकालिक लाभ मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस कवायद से इस खूबसूरत राज्य के हरित क्षेत्र में और वृद्धि होगी। 

विज्ञापन

राज्य के 'अमृत बृष्ठ आंदोलन' पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री ने लिखा, 'पूरे असम में एक करोड़ पौधे लगाने का विचार सराहनीय और प्रशंसनीय है।' इस पत्र को सरमा ने शनिवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया।

मोदी ने कहा कि देश की संस्कृति और साहित्य में कई संदर्भ पेड़ों और जंगलों के महत्व को बताते हैं। उन्होंने संस्कृत की कुछ पंक्तियों को उद्धृत करते हुए कहा कि कैसे पेड़ हवा को शुद्ध करते हैं और बीमारियों को दूर भगाने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति और प्रगति को एक साथ लाना 'न्यू इंडिया' के विकास मॉडल की पहचान रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा,'हम सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहे हैं, लेकिन हम जलवायु संबंधी प्रतिबद्ध लक्ष्यों को पूरा करने वाले संभवत: एकमात्र प्रमुख देश भी रहे हैं।' उन्होंने कहा कि इस तरह के वृक्षारोपण अभियान से स्वच्छ और हरित विकास के राष्ट्रीय मिशन को और बल मिलेगा। उन्होंने कहा, इससे पर्यावरण संरक्षण और लोगों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए कई दीर्घकालिक लाभ भी होंगे।

असम में समृद्ध जैव विविधता और विविध पारिस्थितिकी प्रणालियों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, निजी और सामुदायिक स्वामित्व वाली भूमि पर पौधे लगाने से सुंदर राज्य में हरित आवरण को बढ़ाने में एक लंबा रास्ता तय होगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अभियान में स्थानीय समुदायों की भागीदारी 'जन भागीदारी' की भावना को बढ़ावा देगी और लोगों में स्वामित्व और पर्यावरण प्रबंधन की भावना लाएगी। राज्य सरकार राज्यभर में एक करोड़ पौधे लगाने के लिए एक अभियान चला रही है, जिसके दौरान वह इस अभ्यास से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में नौ विश्व रिकॉर्ड बनाने की भी कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें