राहुल गांधी अगले कुछ समय में इटली जाने के लिए तैयार हैं। एक तरफ कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुए किसान आंदोलन को लेकर बीजेपी पर छुट्टी बोल रही है, तो राहुल गांधी पार्टी के कामों को छोड़कर अपनी नानी के घर जाने को तैयार हैं। राहुल गांधी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि वो इटली जा रहे हैं, जहां अपनी नानी और उनके परिवार के साथ समय बिताएंगे।
राहुल गांधी कार्यालय द्वारा जारी किए गए ट्वीट में कहा गया है कि राहुल गांधी कुछ दिनों के लिए इटली जा रहे हैं, जहां वो अपनी नानी शेफानो माइनो और उनके परिवार से मिलेंगे।
Will be travelling to meet my grandmother & family for a few days. Looking forward to spending some time with them!
— Office of RG (@OfficeOfRG) June 13, 2017
इस खबर की पुष्टि समाचार एजेंसी एएनआई ने भी की है।
Will be travelling to meet my grandmother & family for a few days. Looking forward to spending some time with them!, tweets Rahul Gandhi. pic.twitter.com/wQuV7kelpS
— ANI (@ANI_news) June 13, 2017
कांग्रेस ने राहुल गांधी के अचानक इटली यात्रा का बचाव किया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वो अपनी 93 वर्षीय नानी से मिलने इटली जा रहे हैं। ये भारतीय सभ्यता का हिस्सा है कि हम अपने बुजुर्गों की देखभाल करें। और उनकी सेवा करें।
Rahul ji is going to meet his 93yr old grandmother. Its Indian culture to take care of ageing parents&grandparents: RS Surjewala,Congress pic.twitter.com/kundO1FgQO
— ANI (@ANI_news) 13 June 2017
बता दें कि मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मूल रूप से इटली की निवासी थी। सोनिया गांधी का असली नाम एडविगे एंटोनिया अल्बानिया माइनो है। सोनिया गांधी विदेशी मूल की होने की वजह से हमेशा ही विपक्षियों के निशाने पर रही हैं।