गुजरात के राजकोट में जुए की लत का शिकार एक महिला 12 लाख रुपये हार गई। भरपाई के लिए उसने घर के गहनों को फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखवाकर कर्ज ले लिया। पति और ससुरालवालों को उसकी इस हरकत के बारे में तब पता चला जब एक महिला 11 लाख रुपये का तगादा करने पहुंची।
अंकित का कहना है कि शारदीय नवरात्र के आठवें दिन एकता घर से बिना बताए अपने मायके चली गई। नवमी के दिन जब मैं घर पर था तो एक महिला आई। जिसने बताया कि एकता जुए में 11 लाख रुपये हार चुकी है और वह रुपयों का तगादा करने के लिए आई थी। हमने उससे कहा कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है। एकता हमें बिना बताए अपने मायके चली गई है वहीं जाकर तगादा करो तो महिला वापस चली गई।
एकता के जुए की लत के बारे में पता चलने पर मां रंजनबहन ने घर की तिजोरी खोलकर गहनों की जांच की तो सोने का हार, अंगूठी सहित 5.60 लाख रुपए मूल्य के 11 गहने गायब मिले। एकता को फोन करके जब इस बारे में पूछा तो उसने जुए में हारी हुई रकम की भरपाई के लिए आभूषण चुराने की बात कही।
एकता के पति अंकित का कहना है कि हमें उसपर बिलकुल भी शक नहीं था। उसने मेरे साथ विश्वासघात किया है। परिवार के सदस्यों के साथ धोखा किया है। इसी वजह से मैं उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता हूं।