फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब युवती प्रेमी पति का सिर फाड़कर पहुंची थाने, मचा हड़कंप

Sat, 26 Mar 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलिगढ़

सार

  • खुद को मॉडल बताकर युवक ने युवती बुलाई गोवा
  • धर्म परिवर्तन के बाद दोस्तों के सामने भी परोसा गया
विज्ञापन
म‌हिला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की एक युवती जमालपुर के कथित मॉडल के प्रेमजाल में ऐसी फंसी कि परिवार से तो रिश्ता टूट ही गया। अब यह प्यार भी जी का जंजाल बन गया। यहां उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया और उसे दोस्तों के सामने परोसा जाने लगा।
विज्ञापन


विरोध पर उसका जब उत्पीड़न शुरू हुआ तो वह शुक्रवार को अपने प्रेमी पति का सिर फोड़कर सीधी महिला थाने पहुंच गई। इस खबर पर बाद में तमाम भाजपाई पहुंच गए और युवती की ओर से प्रेमी पति आदि के खिलाफ तहरीर दिलवाई गई। देर शाम मामले में मुकदमे की तैयारी चल रही थी। बौद्ध धर्म से ताल्लुक रखने वाली युवती ने बताया कि वह मूल रूप से जलपाईगुड़ी के गांव वीरपाड़ा की रहने वाली है। उसके पिता नहीं हैं और घर में मां व तीन भाई-बहन हैं।

वह खुद ग्रेजुएट है। यहां जमालपुर निवासी एक युवक के संपर्क में वह मिस्ड कॉल के जरिये सितंबर 2015 में आई। उस समय युवक ने खुद को मॉडल बताया और बातों में उलझाकर उसे रायबंदर पणजी गोवा बुला लिया। जहां उसे एक फ्लैट में रखा और उसके साथ शादी के बहाने से जबरन शारीरिक रिश्ते बनाए।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद वह वापस गांव लौट गई और वह युवक 27 अक्तूबर को वहां से अपने साथ जमालपुर ले आया। चूंकि वह शारीरिक रिश्तों के चलते गर्भवती हो गई थी। इसलिए उसने दिसंबर माह में घर में ही निकाह किया और मर्जी के खिलाफ उसका धर्म परिवर्तन कराते हुए नाम भी बदल दिया। 
विज्ञापन

दोस्तों के सामने परोसने लगा था पति

रेप - फोटो : DEMO Pics
इसके बाद युवक उसे दोस्तों के सामने परोसने लगा और विरोध पर मारपीट व उत्पीड़न करने लगा। यहां उसका पिता मजदूरी करता है। खुद युवक एक कंप्यूटर शॉप पर नौकरी करता है। ऊपर से युवक उत्पीड़न कर रहा था।

शुरुआत में ही गलत कदम उठाने के चलते उसे मायके पक्ष से भी मदद की उम्मीद नहीं थी। इसलिए यह सब सहन न होने पर उसने पुलिस की मदद लेने का इरादा बनाया। शुक्रवार को वह उत्पीड़न की इंतिहा होने पर पति का सिर फोड़कर सीधी महिला थाने पहुंच गई। जहां खबर पर बाद में भाजपा नेता देवराज सिंह, पुष्पेंद्र सिंह जादौन, गुनीत मित्तल, पूजा शकुन पांडेय आदि
पहुंच गए। युवती के धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म आदि को लेकर मुकदमे का दबाव बनाया।

मामले को तूल पकड़ता देख युवती व भाजपाइयों को सिविल लाइंस थाने भेज दिया गया। जहां पुलिस ने युवती की ओर से उसके कथित पति शादाब आदि पांच लोगों के खिलाफ तहरीर ले ली है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सूर्यकांत द्विवेदी के अनुसार प्रकरण में तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बाकी दोनों पक्षों को बुलाया भी गया है। दूसरे पक्ष ने पति के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में जांच के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें