फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगा 50 लाख रुपये मुआवजाः कोविड-19 से हुई थी ओपीडी में तैनात गार्ड की मौत, पत्नी ने दायर की हाईकोर्ट में याचिका

Fri, 23 Apr 2021 11:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • केंद्र व दिल्ली सरकार के अनुरूप मांगी अनुग्रह राशि
  • पति को फ्रंटलाइन वर्कर मानते हुए कोर्ट से गुहार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महामारी के दौरान राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की ओपीडी में ड्यूटी पर तैनात एक गार्ड की कोविड-19 से मौत होने के बाद उसकी पत्नी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के अनुरूप 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की मांग की है। मुआवजे के लिए उसने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। 

विज्ञापन


बीमा कंपनी, केंद्र व दिल्ली सरकार को नोटिस जारी
न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह ने महिला की अर्जी पर केन्द्र, दिल्ली सरकार और न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को नोटिस जारी किया है। महिला ने अपनी अर्जी में कोरोना योद्धाओं और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा कराई गई बीमा राशि के अलावा दिल्ली सरकार की योजना के तहत एक करोड़ रुपये की राशि भी मांगी है। याचिका के अनुसार महिला के पति की मौत पिछले साल 14 जून को कोविड-19 के कारण हुईए उस वक्त वह सफदरजंग अस्पताल के ओपीडी में गार्ड के तौर पर तैनात था।

कोरोना योद्धा की तरह भुगतान की हकदार
महिला ने दावा किया है कि वह कोविड-19 पर तैनात कर्मचारियों के कोरोना वायरस संक्रमण से हुई मौत या कोरोना योद्धाओं की मौत के बाद उसके परिजनों के लिए केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से घोषित योजनाओं के अनुरूप अनुग्रह राशि का भुगतान की हकदार है। महिला ने यह भी दावा किया है कि उसने जन शिकायत प्रकोष्ठ और अन्य अधिकारियों से भी संपर्क किया है। याचिका के अनुसार, महिला को कहीं से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला इसलिए वह राहत पाने अदालत आई है। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए छह जुलाई की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें