फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी ने पीएम मोदी को बताया 'राष्ट्रपिता', ट्विटर पर जमकर हुईं ट्रोल

Tue, 17 Sep 2019 09:30 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पति देवेंद्र फडणवीस के साथ अमृता फडणवीस - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। भारतीय जनता पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं समेत पूरे देश में नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर उत्साह रहा। नेता-कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। लेकिन, यही उत्साह कुछ लोगों को भारी भी पड़ा है। इसी अति उत्साह की शिकार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस हो गईं।

विज्ञापन




अमृता ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन इसी में वह पीएम मोदी को राष्ट्रपिता बता दिया। उन्होंने लिखा, 'हमारे देश के पिता नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत बधाई, जिन्होंने समाज के विकास के लिए हमें लगातार काम करने के लिए हमें प्रेरणा दी।' इस ट्वीट के बाद अमृता लगातार ट्विटर पर ट्रोल हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया विपक्षी दलों और भाजपा आलोचकों ने अमृता को आड़े  हाथों लिया और इसे जी हुजूरी का सबसे बड़ा उदाहरण करार दिया। वहीं, कई लोगों ने कहा कि महात्मा गांधी के स्थान पर नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपिता बताना शर्मनाक है। आइए देखते हैं अमृता के इस ट्वीट पर कैसी प्रतिक्रियाएं आईं।
 


 

 


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें