पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव की गिरफ्तारी के 21 माह बाद सोमवार (25 दिसंबर) को उनकी मुलाकात मां और पत्नी से संभव हो सकी, तमाम अवरोधों के बीच इस मुलाकात को संभव कराने में पाक में मौजूद एक भारतीय अधिकारी ने बड़ी भूमिका निभाई।
इस मुलाकात का काफी हद तक श्रेय पाकिस्तान में मौजूद भारतीय उच्चायुक्त जेपी सिंह को जाता हैं। यही वो शख्स हैं जो गिरफ्तारी के बाद से लगातार जाधव को उनके परिवार से मिलवाने के लिए प्रयास करते रहे। सोमवार को जब कुलभूषण से उनकी मां और पत्नी की मुलाकात हुई उस समय भी जेपी सिंह उनके साथ थे। जानकारी के अनुसार इस दौरान उनके बीच लगभग 30 मिनट की बातचीत चली।
मुलाकात के दौरान मां और पत्नी शीशे के एक तरफ थे और कुलभूषण दूसरी तरफ। उनके बीच बात करने के लिए टेलीफोन था। मुलाकात के बाद पाक ने कुलभूषण का एक वीडियो जारी किया गया जिसमें उन्होंने परिवार से मिलवाने के लिए पाकिस्तान सरकार को धन्यवाद कहा है।
WATCH: Pakistan Foreign Ministry briefs the media in Islamabad #KulbhushanJadhav https://t.co/PZuHScF4sj
— ANI (@ANI) December 25, 2017
ये भी पढ़ें- पाक में कुलभूषण से मिलीं मां और पत्नी, सामने आई मुलाकात की पहली तस्वीर
खास बात ये है कि पाकिस्तान में मौजूद भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जेपी सिंह खासे सक्रिय रहते हैं, हालांकि उनकी यह सक्रियता पाकिस्तान को रास नहीं आती और वो कई बार उन्हें चेतावनी जारी कर दबाव बनाने का प्रयास कर चुका है। कुलभूषण के मुद्दे पर भी जेपी सिंह काफी सक्रिय रहे हैं, भारत की ओर से इस मुद्दे पर वह मजबूत पक्ष रखते रहे हैं।
ये भी पढ़ें- कुलभूषणः जब बेटे को सामने पाकर भी छूने को तरस गई मां, देखिए तस्वीरें