फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIP कल्चर के खत्म होने से खफा कर्नाटक के CM बोले- 1 मई से पहले क्यों हटाऊं लाल बत्ती?

Tue, 25 Apr 2017 02:34 PM IST
amarujala.com, Presented By : मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में वीआईपी कल्चर को खत्म करते हुए 1 मई से लाल बत्ती पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि नियम के लागू होने से पहले ही कैबिनेट मीटिंग के तुरंत बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने 1 मई का इंतजार न कर पहले ही गाड़ी से लाल बत्ती को हटा दिया था। उन्हें देख तमाम दिग्गज नेताओं ने अपनी गाड़ियों से भी लाल बत्ती हटा दी। लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि वह नियम लागू होने से पहले कार से लाल बत्ती क्यों हटाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा 'मैं अपनी गाड़ी से लाल बत्ती क्यों हटाऊं जबकि फैसले के मुताबिक 1 मई से लाल बत्ती को हटाना अनिवार्य है।

इससे पहले सरकार के आदेश से अनजान सिद्धारमैया अपने सहयोगियों से लाल बत्ती के हटने पर सवाल खड़े किए थे। इकॉनामिक टाइम्स की एक वीडियो में वह अपने सहयोगियों से यह कहते नजर आए थे कि उनकी गाड़ी से लाल बत्ती क्यों हटाई गई। 

बता दें कि उच्च गणमान्य व्यक्तियों को ही इस नियम से छूट दी गई है जिनमें प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और लोकसभा स्पीकर लाल बत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें