रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आज 200 रुपये का नोट जारी करेगा। आरबीआई ने 200 रु. के नए नोट की तस्वीर जारी कर दी थी। नई नोट को छपाई और डिजाइनिंग का काम पूरा हो चुका है। ऐसा पहली बार है कि पहली बार होगा कि 100 और 500 के बीच की राशि का कोई नोट जारी किया जा रहा है।
इस नए नोट के अगले हिस्से में अशोक स्तंभ की तस्वीर है। दूसरी तरफ नोट के पिछले तरफ लेफ्ट साइड प्रिटिंग ईयर और स्वच्छता का लोगो तथा स्लोगन है। नोट में सांची स्तूप की बहुत ही मनमोहक तस्वीर लगी है, जो भगवान बुद्ध की बौद्धिक समृद्धता वाले भारत की तस्वीर पेश करता है। नोट का साइज 60mmX146mm है। साथ ही इस पर देवनागरी लिपि में 200 लिखा हुआ है। इसके मिडिल भाग में महात्मा गांधी का पोट्रेट है और निचले हिस्से में आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के सिग्नेचर हैं। बताते चलें कि इसके अलावा 50 रुपये के नए नोट लाने का भी ऐलान किया जा चुका है।
पढ़ें- छोटी करेंसी की ओर क्यों बढ़ रही है दुनिया,जाने दस देशों की सबसे बड़ी करेंसी के बारे में
बता दें कि 200 रुपये के इस नए नोट को कई पहलुओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नोट को तैयार करने में खराब हो चुके नोट को रिप्लेस करने, आम आदमी के लिए ट्रांजेक्शन में सहुलियत और पैसे के लेन-देन में सहायता जैसे सभी पहलुओं पर ध्यान रखा गया है।
क्या है सांची का स्तूप
सांची भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिले में बेतवा नदी के तट में मौजूद एक छोटा सा गांव है। सांची भोपाल से 46 किमी पूर्वोत्तर में तथा बेसनगर और विदिशा से 10 किमी की दूरी पर मध्य-प्रदेश के मिडिल भाग में है। यहां पर कई बौद्ध स्मारक हैं, जो तीसरी शताब्दी ई.पू से बारहवीं शताब्दी के बीच के काल के हैं।