फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ सर कार्यवाह भैय्या जी जोशी ने क्यों कहा 2025 में बनेगा राम मंदिर

Sat, 19 Jan 2019 05:23 AM IST
टीम डिजिटल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Bhaiyyaji Joshi
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के सर कार्यवाह सुरेश भैय्या जी जोशी ने क्यों कहा कि 2025 में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। यह एक बड़ा सवाल है कि भैय्या जी जोशी ने 2025 का साल राम मंदिर निर्माण के लिए क्यों चुना है? दरअसल राम मंदिर, गौवंश और गंगा सफाई अभियान पर संघ के कार्यकर्ता प्रचारक, नेता को गांव, गली मोहल्ले, शहर में लोगों के बीच में अजीब स्थिति का सामना कर पड़ रहा है। 

विज्ञापन


भाजपा के सांसदों, नेताओं के सामने भी यही स्थिति है। ऐसे में भैय्या जी जोशी ने इसकी तारीख बढ़ाकर 2025 के लिए तय कर दी है। भैय्या जी जोशी ने यह भी कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा आध्यादेश जारी करने या संसद में कानून बनाने को जरूरी बताया। हालांकि भैय्या जी जोशी ने यह नहीं कहा कि राम मंदिर का निर्माण कब शुरू होगा। 

क्यों बताया राम मंदिर के लिए 2025 का साल

यह रहस्य है। लेकिन इस गुत्थी को सुलझाना आसान है। भैय्या जी जोशी ने यह 2015 का जिक्र संघ और इसके अनुषांगिक संगठनों को ध्यान में रखकर दिया है। ताकि वह इस साल राम मंदिर के बनकर तैयार होने की सूचना अपने लोगों और उनके माध्यम से लोगों को देकर नाराजगी दूर कर सकें। दरअसल 2025में संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। यह साल संघ और उनके अनुषांगिक संगठनों के बहुत पवित्र है। संघ की योजना अपने शताब्दी वर्ष को बहुत शानदार तरीके से मनाने की है। ऐसे में यदि राम मंदिर निर्माण के 2025का साल बताया जाना भी काफी अच्छा रहेगा। इसी विश्लेषण, चर्चा और विमर्श के बाद भैय्या जी जोशी ने 2025 में राम मंदिर के बनकर तैयार हो जाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें