फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने पूछा- पीएम सीबीआई प्रमुख को हटाने की इतनी जल्दबाजी में क्यों हैं? जवाब दिया-राफेल

Thu, 10 Jan 2019 01:01 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल सौदे को लेकर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने गुरुवार को पीएम पर सीबीआई प्रमुख को हटाने की जल्दबाजी का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


राहुल का ये ट्वीट उनके जयपुर के भाषण के एक दिन बाद आया है। राहुल ने बुधवार को जयपुर में किसान रैली में कहा था कि बीते हफ्ते पीएम मोदी संसद में बहस से भाग गए थे। पीएम ने राफेल डील पर खुद को बचाने के लिए रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण को संसद भेज दिया था। 

राफेल पर संसद में चर्चा को लेकर राहुल ने कहा, "छप्पन इंच की छाती वाले प्रधानमंत्री मोदी राफेल सौदे पर चर्चा के दौरान लोकसभा में नहीं आए और अपने बचाव में एक महिला रक्षामंत्री को आगे कर दिया।" 
विज्ञापन


नेशनल कमीशन फॉर विमेन (एनसीडब्लू) ने राहुल के रक्षामंत्री वाले बयान के बाद उनके खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अपने इस बयान के कारण राहुल की आलोचना भी की जा रही है। उन्हें महिला से द्वेष करने वाला कहा जा रहा है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें