फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBC Documentary: कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, पूछा- वाजपेयी ने तब मोदी को 'राजधर्म' की याद क्यों दिलाई थी?

Sat, 21 Jan 2023 08:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जयराम रमेश ने पूछा, प्रधानमंत्री और उनके ढोल बजाने वालों का कहना है कि उन पर बनी बीबीसी की नई डॉक्यूमेंट्री बदनाम करने वाली है। सेंशरशिप लगा दी गई है। फिर प्रधानमंत्री वाजपेयी 2002 में क्यों चाहते थे कि वह इस्तीफा दे दें?
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री पर सेंसरशिप को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार की आलोचना की। पार्टी ने पूछा कि 2002 के गुजरात दंगों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मोदी को 'राजधर्म' की याद क्यों दिलाई थी। 

विज्ञापन

एमआईबी ने डॉक्यूमेंट्री के लिंक ब्लॉक करने के जारी किए निर्देश
सूत्रों के मुताबिक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) ने डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेशन' के लिंक साझा करने वाले कई यूट्यूब वीडियो और ट्विटर पोस्ट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने डॉक्यूमेंट्री को 'प्रोपेगैंडा पीस' (दुष्प्रचार का हिस्सा) का करार  दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसमें निष्पक्षता का अभाव है और यह औपनिवेशिक मानसिकता को दिखाता है। 
 

कांग्रेस महासचिव ने पूछा-  वाजपेयी क्यों चाहते थे मोदी का इस्तीफा
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के महासचिव व संचार प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री और उनके ढोल बजाने वालों का कहना है कि उन पर बनी बीबीसी की नई डॉक्यूमेंट्री बदनाम करने वाली है। सेंशरशिप लगा दी गई है। फिर प्रधानमंत्री वाजपेयी 2002 में क्यों चाहते थे कि वह इस्तीफा दे दें, केवल आडवाणी के इस्तीफे की धमकी पर जोर नहीं देने के लिए उन पर दबाव डाला जाए? 
 

वाजपेयी ने उन्हें राजधर्म की याद क्यों दिलाई?...
रमेश ने सवाल किया, वाजपेयी ने उन्हें राजधर्म की याद क्यों दिलाई? कांग्रेस नेता ने वाजपेयी का एक वीडियो क्लिप भी साझा किया, जिसमें वह गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी के साथ राजधर्म के बारे में बात कर रहे हैं। बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में दावा किया गया है कि उसने 2002 के गुजरात दंगों से संबंधित कुछ पहलुओं की जांच की, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि मोदी 21 साल बाद भी 2002 के सामने आने वाले सच से डरे हुए हैं।   
 
विज्ञापन

विवादित डॉक्यूमेंट्री पर विदेश मंत्रालय ने दी ये प्रतिक्रिया
विदेश मंत्रालय ने बीबीसी पैनोरमा कार्यक्रम की निंदा की है, जिसका भारत में प्रसारण नहीं किया गया है। मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि इसे एक विशेष बदनाम कहानी को आगे बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को नई दिल्ली में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, इसमें पूर्वाग्रह, निष्पक्षता की कमी और निरंतर औपनिवेशिक मानसिकता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें