फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा, पीएम मोदी ट्रंप से फोन पर शिकायत क्यों करने लगे: ओवैसी

Tue, 20 Aug 2019 06:38 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। ओवैसी ने कहा कि शुरुआत से ही हम कहते रहे हैं कि कश्मीर एक द्विपक्षीय मुद्दा है। भारत का इसपर बहुत ही स्थिर रुख है। फिर पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर इसकी शिकायत करने की क्या जरूरत थी?

विज्ञापन

 



बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ सोमवार को टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों के बीच सीमापार से होने वाले आतंकवाद, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों को लेकर बात हुई। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने और इसे केंद्रशासित राज्य बनाने के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली बार बातचीत हुई है। 

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई। पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा कि क्षेत्रीय परिस्थितियों के मद्देनजर यहां कुछ नेताओं द्वारा भारत विरोधी हिंसा, शांति के प्रयासों में बड़ी बाधा है। पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना आतंकवाद का मुद्दा उठाया। 
विज्ञापन


30 मिनट की बातचीत बेहद गर्मजोशी के साथ हुई जिसमें द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बात हुई। पीएम मोदी ने आतंकरहित वातावरण बनाने पर जोर दिया साथ ही सीमापार से आतंकवाद का मुद्दा भी मजबूती से उठाया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें