वाहन, vehicles, vehicle, vehical
- फोटो : सोशल मीडिया
देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री अक्तूबर-दिसंबर, 2022 में सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़कर 9,34,955 इकाई पहुंच गई।
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने कहा कि त्योहारों के दौरान मांग में मजबूती के चलते यह वृद्धि देखी गई है। 2021 की समान अवधि में डीलरों को 7,61,124 यात्री वाहनों की आपूर्ति की गई थी। वहीं, पिछले महीने यानी दिसंबर, 2022 में यात्री वाहनों की बिक्री 7 फीसदी बढ़कर 2,35,309 इकाई पहुंच गई। दिसंबर, 2021 में 2,19,421 यात्री वाहन बिके थे। बीती तिमाही में दोपहिया वाहनों की बिक्री 6 फीसदी बढ़कर 38,59,030 इकाई पहुंच गई। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 17% तेजी रही।