फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहमी से बच्ची के हाथ-पैर बांधे, वीडियो में दिख रही महिला को लेकर उठे सवाल

Thu, 31 Mar 2016 04:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
हाथ-पैर बांधकर चारपाई पर पड़ी लड़की - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मासूम बच्ची को बंधक बनाकर रखने के मामले में एक सपा नेता की सिफारिश और देहली गेट पुलिस की कार्रवाई पर बुधवार को एक वीडियो क्लीपिंग के चलते सवाल उठने लगे हैं। दूसरी तरफ बच्ची की मां व उसके ताऊ में अभी जंग जारी है। इस क्रम में बच्ची के ताऊ ने डीएम से मुलाकात कर पुलिस द्वारा उसके खिलाफ मुकदमे को लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन


उसने डीएम को एक वीडियो भी दिखाया जिसमें एक महिला बर्तन मांज रही है और बच्ची चारपाई पर बंधी पड़ी है। वीडियो क्लीपिंग देखने के बाद डीएम ने तत्काल तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच के आदेश दे दिए। इस कमेटी के सामने बच्ची ने ताऊ-ताया पर उसे बंधक बनाने का आरोप लगाया है।

यह वाकया पिछले दो दिनों से चर्चाओं में है। फफाला निवासी चार साल की बच्ची का ताऊ रहीश दो दिन से पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगाकर रहा है । उसका कहना है कि उसके छोटे भाई नईम की पत्नी आसमा अपनी चार साल की बच्ची को बांधकर रखती है। पहले दिन तो पुलिस ने मसला पुराना बताकर टहला दिया।
विज्ञापन


लेकिन दूसरे दिन एक सपा नेता के हस्ताक्षेप के बाद एसओ देहली गेट ने असमा की तहरीर पर रहीश व कल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि जब बच्ची की मां नहाने गई तो उसे बंधक बनाकर वीडियो क्लीपिंग तैयार कर ली गई। हालांकि रहीश ने आरोप को गलत बताया है।

बुधवार को बच्ची के ताऊ व दादी पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से मुलाकात कर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान वे एसओ के निलंबन संबंधी तख्तियां भी लिए हुए थे। डीएम ने वीडियो देखकर सवाल उठाया कि पुलिस ने इसमें दिखने वाली महिला की जांच क्यों नहीं की।

कौन महिला है जो बर्तन साफ कर रही है। इसके बाद उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट, जिला प्रोबेशन अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी की कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। इस मामले में कमेटी ने देर शाम अपनी रिपोर्ट भी दे दी है। कमेटी के समक्ष एसओ ने बच्ची को पेश किया, जहां बच्ची ने अपने ताऊ व ताया को आरोपी बताया है।
विज्ञापन

न्याय नहीं मिला तो करेंगे आत्मदाह

इस मामले में  ताऊ व दादी ने ऐलान किया कि उन्हें थाना पुलिस पर अब भरोसा नहीं रहा। तीन दिन में यदि बच्ची को न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या को मजबूर होंगे। उनका तर्क है कि बच्ची दहशत में मां के खिलाफ नहीं बोल रही है।

घर से निकालने के लिए रचा नाटक

इस मामले में असमा का कहना है कि उसका पति काम धंधा नहीं करता। ससुराली दहेज के लिए परेशान करते हैं। उसने ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करा रखा है। उसे घर से निकालने के लिए यह नाटक रचा गया है। उसकी तीन बेटियां हैं। जिनमें मझली बड़े ताऊ मुन्ना व सबसे छोटी उसकी बहन के पास है।

-इस मामले में जो भी क्लीपिंग रहीश द्वारा दी गई है। उसकी जांच कराई जाएगी। रहीश से भी पूछा जाएगा कि उसके हाथ क्लीपिंग कैसे लगी। इसे शूट किसने किया। बर्तन साफ करने वाली महिला कौन है।
-विनोद यादव एसओ देहली गेट

ताजा नहीं लग रहा वीडियो

इस वीडियो को गौर से देखने पर स्पष्ट होता है कि बच्ची गर्म स्वेटर व पजामी पहने हुए है। इससे वीडियो के ताजा होने में संदेह है।क्योंकि अभी गर्मी का मौसम है। इसका मतलब है कि साजिश के तहत क्लीपिंग सामने लाई गई  है।

- मामले की डीपीओ के माध्यम से जांच कराई गई है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। वीडियो की जांच के लिए एसओ को निर्देशित किया गया है। जांच को मुकदमे का हिस्सा बनाने को भी कहा गया है। मामले की हकीकत से शासन को भी रिपोर्ट भेज दी गई है।
-डॉ.बलकार सिंह जिलाधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें