फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: कौन हैं स्नेहा मोहनदास, जिन्हें पीएम मोदी ने सौंपा अपना ट्विटर अकाउंट

Sun, 08 Mar 2020 11:16 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्नेहा मोहनदास और पीएम मोदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में बेघरों को निशुल्क खाना खिलाने वाली स्नेहा मोहनदास को अपना ट्विटर अकाउंट सौंपा है। स्नेहा उन सात महिलाओं में शामिल हैं जो पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए आज अपना जीवन वृतांत लोगों के साथ साझा कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 7
स्नेहा मोहनदास - फोटो : sneha mohandoss FB
स्नेहा मोहनदास फूड बैंक इंडिया की संस्थापक के साथ-साथ बिग इवेंट की सीईओ और संस्थापक हैं। उन्होंने एक डबिंग आर्टिस्ट को तौर पर भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 7
स्नेहा मोहनदास - फोटो : sneha mohandoss FB
स्नेहा ने चेन्नई के इथीराज कॉलेज से साइंस में स्नातक किया है, जबकि अन्नामलाई विश्वविद्यालय से सामाजिक कार्यों में परास्नातक की डिग्री भी ली है।

4 of 7
स्नेहा मोहनदास - फोटो : sneha mohandoss FB
स्नेहा मोहनदास ने पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट से अपनी कहानी साझा करते हुए लिखा, 'आपने थॉट फॉर फूड के बारे में सुना होगा। अब समय है कि इस पर कार्य किया जाए और गरीबों को एक बेहतर भविष्य दिया जाए। मुझे अपनी मां से प्रेरणा मिली जिन्होंने बेघरों को खाना खिलाने की आदत डाली। 
विज्ञापन

5 of 7
स्नेहा मोहनदास - फोटो : sneha mohandoss FB
स्नेहा मोहनदास ने लिखा कि मैंने फूडबैंक इंडिया नाम के अभियान की शुरुआत की। भूख मिटाने की दिशा में मैंने स्वयंसेवियों के साथ काम किया जिनमें से ज्यादातर विदेश में रहते हैं। हमने 20 से ज्यादा सभाएं की और अपने काम के जरिए कई लोगों को प्रभावित किया। 
विज्ञापन

6 of 7
स्नेहा मोहनदास - फोटो : sneha mohandoss FB
हमने साथ में मिलकर खाना बनाने, कुकिंग मैराथन, स्तनपान जागरुकता जैसी गतिविधियों की शुरुआत की। मुझे तब सशक्त महसूस होता है जब मैं वह करती हूं जिसका मुझे शौक है। मैं अपने देश के नागरिकों खासकर महिलाओं को आगे आने और मेरे साथ हाथ मिलाने के लिए प्रेरित करना चाहती हूं।  मैं सभी से आग्रह करती हूं कि कम से कम एक जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं और एक भूख मुक्त ग्रह में योगदान दें।'
विज्ञापन

7 of 7
पीएम मोदी - फोटो : BJP Twitter
बता दें कि पीएम मोदी ने इससे पहले किए गए अपने ट्वीट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि हम नारी शक्ति की भावनाओं और योग्यता को सैल्यूट करते हैं। जैसा कि मैंने कुछ दिन पहले कहा था, मैं साइन ऑफ कर रहा हूं। मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए उपलब्धियां हासिल कर चुकीं सात महिलाएं अपनी जीवन यात्रा के बारे में बताएंगी, और आपसे बात करेंगी।
विज्ञापन
Next