फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कौन हैं नवाब मलिक: कितनी पढ़ाई की, परिवार में कौन-कौन है, विवादों से क्या नाता? जानिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री का पूरा इतिहास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 26 Oct 2021 01:53 PM IST

सार

20 जून 1959 को नवाब मलिक का जन्म उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के उतरौला तहसील क्षेत्र के धुसवा में हुआ था। रिकॉर्ड के अनुसार 1970 में वह परिवार के साथ मुंबई में शिफ्ट हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाब मलिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक हर रोज हमलावर हो रहे हैं। वानखेड़े ने ही अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स मामले में जेल भेजा है। इसके बाद से वह नवाब मलिक के निशाने पर हैं। 

ये तो सब जानते हैं कि नवाब मलिक महाराष्ट्र सरकार में अल्पसंख्यक, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री हैं। उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी के कोटे से महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट में जगह मिली है, लेकिन हम आपको आज नवाब मलिक का पूरा बैकग्राउंड बताने जा रहे हैं। उन्होंने कितनी पढ़ाई की है? परिवार में कौन-कौन है? कितनी संपत्ति है और उनके चर्चित विवादित बयान कौन से हैं?

जानिए समीर वानखेड़े की पूरी कहानी

जन्म यूपी में हुआ, लेकिन राजनीति महाराष्ट्र में चमकी 

20 जून 1959 को नवाब मलिक का जन्म उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के उतरौला तहसील क्षेत्र के धुसवा में हुआ था। रिकॉर्ड के अनुसार 1970 में वह परिवार के साथ मुंबई में शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने अंजुमन हाईस्कूल से 10वीं और फिर 1978 में बुरहानी कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई की। देश के नेताओं का लेखा-जोखा रखने वाली वेबसाइट 'मायनेता' के अनुसार, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 2019 में दिए हलफनामा में इसका उन्होंने जिक्र किया है। 1979 में स्नातक के लिए दाखिला लिया था, लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए।  मलिक पर कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। 

परिवार में कौन-कौन है?

नवाब मलिक के परिवार में उनकी पत्नी महजबीन, बेटा मराज, आमिर और बेटियां निलोफर और सना हैं। नवाब मलिक के दामाद का नाम समीर खान है। पिछले साल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर केस के बाद रिया चक्रवर्ती को जब ड्रग्स के मामले में जेल भेजा गया था तब समीर खान का भी नाम आया था। एक ड्रग पेडलर ने समीर खान का नाम लिया था, जिसके बाद एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 

राजनीतिक में कब आए? 

नवाब मलिक ने 1996 में पहली बार महाराष्ट्र के नेहरू नगर से चुनाव लड़ा और विधायक बने। इसके बाद 1999 और 2004 में भी उन्होंने यहीं से जीत हासिन की। 2009 में मलिक ने अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और लगातार चौथी बार विधायक बने। 2014 में वह इसी विधानसभा से फिर से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए। 2019 विधानसभा चुनाव में मलिक ने फिर से यहां से चुनाव लड़ा और पांचवी बार विधायक बने। शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन होने पर नवाब मलिक को एनसीपी कोटे से महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बनाया गया। 2020 में मलिक को एनसीपी मुंबई का अध्यक्ष भी बनाया गया। उन्हें एनसीपी प्रमुख शरद पवार का बेहद करीबी माना जाता है।  

पुलवामा हमले पर दिया था विवादित बयान

14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमलों को लेकर 2020 में नवाब मलिक ने विवादित बयान दिया था। पुलवामा हमले के बरसी पर मलिक ने कहा था, 'एक साल में ये पता नहीं चल पाया कि आरडीएक्स कहां से आया था? 40 जवान शहीद हुए, चुनाव का मुद्दा बना और मोदी जी चुनाव जीत गए।' नवाब मलिक का इशारा था कि पुलवामा हमला भाजपा की साजिश का हिस्सा था। इस बयान पर  काफी हंगामा हुआ था।

जानिए वानखेड़े की पूरी कहानी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next