कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक रामचंद्र राव कथित अश्लील वीडियो विवाद में फंसे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। रामचंद्र राव ने कहा कि वीडियो 8 साल पुराने हैं और इसे उनके खिलाफ साजिश करार दिया।
कर्नाटक के डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) डॉ. के रामचंद्र राव कथित अश्लील वीडियो विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि अधिकारी राव आपत्तिजनक स्थिति में कई महिलाओं के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में मंगलवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत के आदेश पर रामचंद्र राव को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि वायरल वीडियो की पूरी जांच की जाएगी। सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलने के चलते लोगों से शांति बनाए रखने और जांच का इंतजार करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो और विवाद
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक अधिकारी कुर्सी पर बैठा है और कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रामचंद्र राव ने कहा कि वीडियो 8 साल पुराने हैं। उस समय मैं बेलगावी में तैनात था। यह मेरी छवि खराब करने की साजिश है। वीडियो पूरी तरह झूठा है। हमने वकील से इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बिना जांच के कुछ भी मानना गलत होगा। गलत जानकारी फैल रही है।