फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blast Near Israel Embassy: इस्राइली दूतावास को क्यों बनाया गया निशाना, क्या पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना?

Wed, 27 Dec 2023 04:44 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Israel Embassy Blasts: फरवरी 2012 में एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने इस्राइली दूतावास की टोयोटा इनोवा कार पर 'स्टिकी बम' रख दिया था। वहीं जनवरी 2021 में दूतावास के पास ही कम तीव्रता का विस्फोट हुआ था। 
विज्ञापन
इस्राइली दूतावास दिल्ली - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली स्थित इस्राइली दूतावास के नजदीक हुए बम धमाके के बाद यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एजेंसियां घटना की जांच में जुट गई हैं। मंगलवार शाम हुई घटना के बाद बुधवार सुबह एनएसजी और एनआईए की टीम घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंचीं। इस बीच, जांच कर रहे अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिए हैं जिसमें दो संदिग्ध नजर आए हैं। 
विज्ञापन


इस्राइल ने कहा है कि यह आतंकी हमला हो सकता है। इसकी तरफ से नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की गई है। हालांकि, यह पहली बार नहीं हैं जब इस्राइल के दूतावास को निशाना बनाया गया हो। इसके पहले 2012 और 2021 में दूतावास के पास दो घटनाएं घट चुकी हैं।

आइये जानते हैं इस्राइली दूतावास के पास अभी क्या हुआ है? घटना के बाद क्या-क्या हुआ? धमाका करने वालों का मकसद क्या हो सकता है? मामले में इस्राइल ने क्या कहा है? पहले क्या घटना घटी थी?
विज्ञापन

मौके पर पहुंची जांच टीम - फोटो : अमर उजाला
पहले जानते हैं इस्राइली दूतावास के पास क्या घटना घटी है?
दिल्ली पुलिस को मंगलवार शाम नई दिल्ली के चाणक्यपुरी डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में स्थित इस्राइली दूतावास के पीछे विस्फोट के बारे में सूचना मिली। सूचना देने वाले इस्त्राइल दूतावास के सुरक्षाकर्मी ने बताया कि शाम 5 बजे उन्होंने 100 मीटर दूर धमाके की आवाज सुनी जैसे कोई टायर फटा हो। जब वो बाहर आये तो उन्होंने पेड़ के ऊपरी हिस्से से धुंआ उठते हुए देखा।



सूचना के बाद दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने कहा कि मौके से या आसपास आग या विस्फोट का कोई संकेत नहीं है।

दिल्ली पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद क्या-क्या हुआ?
घटना के बाद मंगलवार शाम को ही दिल्ली पुलिस की डॉग स्क्वायड, क्राइम टीम और बीडीएस टीम उस स्थान पर पहुंची, जहां कथित तौर पर विस्फोट की आवाज सुनी गई थी। कुछ देर बाद एफएसएल, दिल्ली के विशेषज्ञ भी पहुंचे और इलाके की घेराबंदी करके गहन तलाशी ली गई। विशेषज्ञों ने घटनास्थल की जांच के दौरान साक्ष्य उठाए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। 

घटना के दूसरे दिन एनएसजी और एनआईए की टीम घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंची हैं। इस बीच, सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध भी नजर आए हैं। 

इस्राइल दूतावास - फोटो : amar ujala
धमाका करने वालों का मकसद क्या हो सकता है?
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें इस्त्राइल राजदूत को संबोधित करते हुए लिखा गया एक पत्र मिला है। सूत्रों ने बताया कि यह पत्र टाइप किया हुआ है जिसमें काफी अपमानजनक भाषा लिखी गई है। इसमें गाजा में इस्राइली कार्रवाई का जिक्र किया गया है और 'बदले' की बात भी लिखी गई है। 

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि उन्हें एक या दो व्यक्तियों के शामिल होने का संदेह है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और दूतावास वाले इलाके से मोबाइल फोन टावर डंप डेटा का विश्लेषण भी किया जा रहा है।

इस्राइल - फोटो : Social media
मामले में इस्राइल ने क्या कहा है?
विस्फोट के बाद इस्राइली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने भारत में अपने नागिरकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। घटना को लेकर इस्राइल ने कहा है कि यह आतंकी हमला हो सकता है। इस्राइल ने यहूदी और इस्राइली नागरिकों के लिए एजवाइजरी जारी की है और उन्हें संभावित खतरे से बचने के लिए आगाह किया गया है। 

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि अगर कोई कहीं जाए तो अपनी पहचान आम लोगों के साथ साझा न करें और तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने में परहेज करें। 
 
विज्ञापन

2021 में दूतावास के पास हुए विस्फोट में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : एएनआई
पहले क्या घटनाएं घटी थीं?
मंगलवार की घटना से पहले भी दो बार इस्राइली दूतावास को निशाना बनाया गया था। पहली घटना फरवरी 2012 में घटी, जब एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने इस्राइली दूतावास की टोयोटा इनोवा कार पर 'स्टिकी बम' रख दिया था। इस घटना में वाहन में मौजूद अधिकारी और चालक घायल हो गए थे। उस समय पुलिस जांच में पाया गया था कि घटना के पीछे ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का हाथ था।

जनवरी 2021 में भी इस्राइली दूतावास के पास कम तीव्रता का विस्फोट हुआ। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना में इस्तेमाल आईडी के कारण सड़क पर एक गड्ढा हो गया था और आसपास खड़ी तीन कारें भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं। सुरक्षा एजेंसियों को घटनास्थल पर इस्राइल दूतावास के राजदूत को संबोधित एक पत्र भी मिला था। पहले जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही थी जिसे बाद में एनआईए को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने कहा था कि यह हमला ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की कुद्स फोर्स शाखा द्वारा किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें