फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो लोग वंदे मातरम को स्वीकार नहीं कर सकते, उन्हें भारत में रहने का हक नहीं: केंद्रीय मंत्री सारंगी

Sun, 22 Sep 2019 04:37 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रताप चंद्र सारंगी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन
भुवनेश्वर में आयोजित जनजागरण सभा में केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा कि ऐसे में जो लोग वंदे मातरम को स्वीकार नहीं कर सकते हैं, उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने अनुच्छेद 370 के हटाए जाने का विरोध करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने से टुकड़े-टुकड़े गैंग और आतंकियों के समर्थकों को सबसे अधिक दुख हुआ। कुछ लोग हैं जो फैसले को लेकर केंद्र सरकार के तरीके को गलत साबित करने में लगे हैं, जबकि पूरी दुनिया इसके लिए भारत की प्रशंसा कर रही है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा की विरोधी पार्टियों ने फैसले का समर्थन किया, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध किया। कश्मीर में मानवाधिकार हनन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस समय कश्मीर में तैनात भारतीय सैनिकों को बारूदी सुरंगों में विस्फोट कर मारा गया तब किसी मानवाधिकार संगठन ने यह मुद्दा नहीं उठाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि पीओके और अक्साई चिन भारत का हिस्सा हैं। पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने 72 साल के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों को सभी अधिकार दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें