फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बंगलूरू में कौन है कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट? आंकड़ों में पूरी कहानी

Mon, 15 Jun 2020 05:30 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस ने मुंबई और दिल्ली में सबसे ज्यादा कहर बरसाया है। दिल्ली की बात करें तो यहां हर 10 लाख की आबादी पर कोरोना से सर्वाधिक 95.7 संक्रमित मरीजों की मौत दर्ज की जा रही है। वहीं, मुंबई में हर 10 लाख की आबादी पर 35.8 संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बंगलूरू में 47.1, दिल्ली में 1145.1, चेन्नई में 2497.3 और मुंबई में 2649.1 केस प्रति 10 लाख आबादी पर मिल रहे हैं। 

संक्रमण का फैलाव

  • बंगलूरू में 51.5 %
  • दिल्ली में 36.7 %
  • चेन्नई में 50.4 %
  • मुंबई में 44.8 %

एक दिन में 1.43 लाख नमूने जांचे गए

विज्ञापन

आईसीएमआर के मुताबिक, अब तक 55 लाख से अधिक जांचें हो चुकी हैं। एक दिन में 1.43 लाख नमूनों की जांच हुई।

पहली बार लद्दाख क्षेत्र में एक दिन में 198 नए मरीज

मंत्रालय के अनुसार पहली बार लद्दाख में एक दिन में 198 नए मरीज आए। बीते 12 जून तक यहां कुल मरीजों की संख्या 135 थी जो अब बढ़कर 437 पहुंच चुकी है।  इसके अलावा तमिलनाडु में 1989, तेलगंना में 253, अरुणांचल प्रदेश में 20 और दादर नागर हवेली केंद्र शासित राज्य में पांच नए मरीज आए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें