अरुणाचल के ऊपरी सुबनसिरी जिले के ताक्सिंग क्षेत्र में एक अहम भारतीय पेट्रोलिंग प्वाइंट तक भारतीय सैनिकों की पहुंच चीन की पीएलए ने रोक दी है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल(पीपीए) की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने रिपोर्ट में यह दावा किया है।
शेरा-5 पेट्रोलिंग प्वाइंट को लेकर सबसे गंभीर दावा
कमेटी की रिपोर्ट में सबसे गंभीर दावा शेरा-5 पेट्रोलिंग प्वाइंट को लेकर किया गया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2023 में इस जगह भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ था। पीपीए का दावा है कि इसके बाद भारतीय सैनिक पीछे हट गए और फिर इस प्वाइंट पर नहीं लौटे। पीएलए के जवान बाद में वहां पहुंचे, भारतीय प्रतीकों को हटाया।
बेहतर संचार नेटवर्क
रिपोर्ट में कहा गया है कि माजा और गालेमो जैसे सुदूर क्षेत्रों में बिजली और टेलीफोन नेटवर्क की खस्ताहाल स्थिति ठीक की जानी चाहिए। डीजल जनरेटरों के बजाय नियमित बिजली और बेहतर संचार नेटवर्क अनिवार्य है। पार्टी के उपाध्यक्ष कलिंग जेरांग ने बताया कि वह अपनी फैक्ट फाइंडिंग टीम की रिपोर्ट रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के पास भेजने की तैयारी कर रहे हैं।