एयरशो में विमान हादसे में जान गंवाने वाले साहिल के दोस्त
भारतीय वायुसेना के जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन हाल ही में एयरशो के दौरान हुए हादसे में जान गंवाने वाले हिसार निवासी विंग कमांडर साहिल के दोस्त हैं। अपने दोस्त साहिल को अंतिम विदाई देने अभिनंदन 21 फरवरी को हिसार आए थे। बताते हैं कि विंग कमांडर अभिनंदन और साहिल गांधी में गहरी दोस्ती थी। जिस हेलीकॉप्टर से साहिल के पार्थिव शरीर को हिसार एयरपोर्ट तक लाया गया था, उसी हेलीकॉप्टर में अभिनंदन भी थे।
वे बंगलूरू से दोस्त साहिल के पार्थिव शरीर के साथ हिसार तक आए थे और अंतिम संस्कार के बाद टीम के साथ गए थे। घर पर मौजूद साहिल के ससुर ओपी झांब ने बताया कि अभिनंदन की साहिल के अंतिम संस्कार में आए थे।