फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूल गए केंद्रीय मंत्री कब हुई थी पाकिस्तान से लड़ाई

Wed, 24 Aug 2016 04:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
राज्यवर्धन सिंह राठौर
विज्ञापन
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौर राजनेता होने से पहले ओलंपिक पदक विजेता शूटर और सेना में कर्नल रह चुके हैं। लेकिन सेना में अधिकारी रहने के बावजूद वह यह याद नहीं रख सके कि पाकिस्तान से 1970 में नहीं बल्कि 1971 में लड़ाई हुई थी।
विज्ञापन


तब पाकिस्तान से बांग्लादेश को अलग किया गया था। राज्यवर्धन राठौर मंगलवार को तिरंगा यात्रा के समापन पर जब कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने कहा कि उनके पिता भी सेना में थे और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1971 की लड़ाई लड़ी थी।

वह सेना के हौसले, उनकी शहादत से परिचित हैं। इस दौरान उन्होंने कई बार पाकिस्तान के उस युद्ध को 1970 का युद्ध बताया।
विज्ञापन

इस भूल पर भाजपाई चुप्पी साध गये

जबकि वास्तव में पाकिस्तान से युद्ध 1970 में नहीं बल्कि 1971 में लड़ा गया था। जो 3 दिसंबर 1971 को शुरू हुआ और 16 दिसंबर 1971 तक चला था।

उस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के करीब 90 हजार सैनिकों को बंदी बनाया था। राज्यवर्धन की इस भूल पर भाजपाई चुप्पी साध गये।

राठौर साहब 1971 की ही लड़ाई का जिक्र कर रहे थे। ऐसी भूल हो जाती है, इसे अन्यथा न लिया जाए।-  राजेंद्र अग्रवाल, सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें