20 अगस्त 2016 को गुजरात के जामनगर में सैनी सिंचाई परियोजना कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सतर्कता के चलते वहां कवरेज कर रहे एक टीवी चैनल के पत्रकारों व कैमरामैन की जान बच पाई।
गुजरात में पानी की कमी वाले सौराष्ट्र क्षेत्र में किसानों की पानी संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए शुरू हुई सैनी परियोजना को प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री विजय रूपानी व अन्य अधिकारी देख रहे थे। बांध से पानी का प्रवाह शुरू करने के लिए बटन दबाते समय प्रधानमंत्री ने देखा कि कुछ पत्रकार और कैमरापर्सन बहाव के रास्ते में खड़े थे। पीएम ने हाथ हिलाकर व ताली बजाकर उन्हें सावधान किया और उनसे हट जाने के लिए कहा। संभावित हादसे से बचे कैमरामैन ने एक समाचार एजेंसी से कहा था कि प्रधानमंत्री ने उन्हें नया जीवन दिया है।
बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी पांच अप्रैल 2015 को विज्ञान भवन में मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायधीशों के सम्मेलन में शामिल होने आए थे। तभी एक फोटोग्राफर फिसल गए थे। स्वयं प्रधानमंत्री ने मदद के लिए उनका हाथ थामा था।
साभार : www.narendramodi.in