फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाना था यूपी के रास्ते बिहार, पहुंच गए निजामुद्दीन

Tue, 27 Sep 2016 09:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेल
विज्ञापन
अभी तक तो विमान के ही गो एराउंड होकर जहां से चली थी वहीं वापस आने का मामला सुनने को मिलता था लेकिन अब रेलगाड़ी भी गो एराउंड होने लगी है। सुनने में यह जरूर अटपटा लगेगा, लेकिन मगध एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से यूपी के रास्ते बिहार जाने के लिए रवाना तो हुई, लेकिन वापस दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पहुंच गई।
विज्ञापन


यात्री जब वापस दिल्ली पहुंचे तो अचंभित रह गए। रेलवे की लेटलतीफी तो आम है, लेकिन बीच रास्ते से वापस आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सोमवार देर रात मगध एक्सप्रेस (12204) ट्रेन नई दिल्ली से 8 बजे रात में जानी थी।

लेकिन यह ट्रेन ढाई बजे रात में स्टेशन से रवाना हुई। दिल्ली से रवानगरी के बाद यह ट्रेन दनकौर स्टेशन के पास ठहर गई। इसके बाद यह ट्रेन यात्रियों के साथ वापस मंगलवार को दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर 12 घंटे बाद वापस आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने मजबूरन किया अनारक्षित श्रेणी में डिब्बे में सफर

भारतीय रेल - फोटो : PTI
ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री शाह आलम का कहना था कि एक तो इस ट्रेन के लिए घंटों प्लेटफार्म पर गुजारनी पड़ी, साढ़े छह घंटे लेट जब यह ट्रेन चली तो लगा कि गंतव्य तक पहुंच जाएंगे, लेकिन यह ट्रेन दनकौर स्टेशन पर जाकर रूक गई।

वहां से यह ट्रेन वापस हुई और फिर मंगलवार दोपहर ढाई बजे के करीब निजामुदद्दीन स्टेशन पर आकर रूक गई। यात्री बलवंज त्रिपाठी को निजामुद्दीन स्टेशन पर मजूरन उतरना पड़ा। त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें कानपुर पहुंचना बेहद जरूरी था, लेकिन मगध की लेटलतीफी के कारण परेशान होना पड़ा।

ऐसे में इस ट्रेन के यात्री काफी परेशान थे, आरक्षित टिकट नहीं मिलने  के कारण उन्हें अनारक्षित श्रेणी वाले कोच में ही बैठकर यात्रा करने की मजबूरियों का सामना करना पड़ा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दनकौर के आगे रेलवे ट्रैक बाधित हो गया था। इस कारण कई ट्रेने परिवर्तित मार्ग से चलाई गई। कुछ ट्रेन खुर्जा, हापुड़ और मुरादाबाद के रूट से चली तो कई ट्रेन अगरा, टुंडला रूट से चलाई गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें