फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मैं जेएनयू में पढ़ता था, तब कोई ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग नहीं देखा : एस जयशंकर

Mon, 06 Jan 2020 08:14 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एस जयशंकर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नागरिकता कानून और जेएनयू मुद्दे से लेकर आतंकवाद पर अपनी राय रखते हुए पुरानी सरकारों को घेरा है। एस जयशंकर ने कहा कि नागरिकता मुद्दा या अनुच्छेद 370 या अयोध्या या जीएसटी मुद्दा समय बीतने के साथ-साथ हमने समस्याओं को बढ़ने दिया।

विज्ञापन


दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, मैं आपको निश्चित तौर पर बता सकता हूं कि जब मैं जेएनयू में पढ़ता था, तो हमने वहां कोई ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग नहीं देखा। 




आतंकवाद के मुद्दे पर विदेश मंत्री ने कहा, जब पठानकोट हमला हुआ तो पाकिस्तान ने भी माना कि कौन जिम्मेदार है। ये सरकार इस मामले में एकदम साफ है कि कौन पीड़ित है और कौन हमलावर।  

विज्ञापन


आज हमारे पास पहले के मुकाबले आज एक मजबूत निश्चय वाली सरकार है। हम समस्याओं से मजबूती और दृढ़ निश्चय के साथ निपट रहे हैं। हम इन समस्याओं को भविष्य के लिए छोड़कर नहीं जा रहे हैं। 

भारत की तरह कोई और देश आतंकवाद से इस कदर पीड़ित नहीं रहा है। इसे देखते हुए हमें किसी भी कीमत पर इसे सिर नहीं उठाने देना है। हमारे दुश्मन आतंकवाद को जिंदा रखना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें