फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः अच्छा रिजल्ट आया तो दस साल तक नहीं होगा शिक्षकों का ट्रांसफर

Sat, 22 Oct 2016 06:19 AM IST
सीमा शर्मा/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के परिणाम को सुधारने की समस्या से जूझ रही सरकार ने शिक्षकों को लुभाने की कवायद शुरू की है। सरकार ने कहा है कि स्कूलों का रिजल्ट अच्छा हुआ तो दस साल तक शिक्षकों के तबादले नहीं किए जाएंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षकों के तबादले उनके प्रदर्शन और परिणाम के आधार पर किए जाएंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार के अधीन केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षकों के लिए तबादला नीति बनाई जा रही है। 

इसके तहत 10 वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट व परफॉरमेंस इस तबादला नीति का आधार बनेगा। जिन स्कूलों का रिजल्ट अच्छा रहेगा, उनके शिक्षकों का दस साल तक तबादला नहीं किया जाएगा। हालांकि खराब परिणाम देने पर तबादले  के साथ एसीआर में भी रिमार्क लिखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम और शिक्षकों के प्रदर्शन के आधार पर होगी पदोन्नति

- फोटो : getty
खराब रिजल्ट पर प्रिंसिपल और शिक्षकों से भी जवाब मांगा जाएगा। इसके तहत पहली बार एसीआर (प्रमोशन की सिफारिश) में रिजल्ट की खराबी का रिमार्क भी लिखा जाएगा। इससे उनकी पदोन्नति नहीं होगी। 

इसके अलावा अस्सिटेंट कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर की भी अपने जोन के स्कूलों के प्रति जवाबदेही तय की जाएगी। बता दें कि जून 2016 में  240 केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल को दसवीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट खराब होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 

50 प्रिंसिपल के जवाब से संगठन संतुष्ट नहीं हुआ, जिसके चलते उनके तबादले कर दिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें