महाराष्ट्र चुनाव का बिगुल बज चुका है, देखना है कि क्या इस बार सत्ता में आने की दौड़ में पार्टियां महिलाओं पर कितना भरोसा जताएंगी। अब तक हुए चुनावों में पार्टियां महिलाओं को टिकट देने में फिसड्डी रही हैं। इसी का नतीजा है कि 288 सीटों वाली विधानसभा में महज 20 महिलाएं हैं।
शिवसेना 12 01(उपचुनाव में मिली जीत)
भाजपा 20 12
कांग्रेस 27 05
एनसीपी 18 03
महाराष्ट्र महिला कांग्रेस प्रमुख चारूलता टोकस ने पार्टी से 34 सीटों पर महिलाओं को उतारने की मांग की है। चारूलता ने कहा कि हमने अपनी जुझारू कार्यकर्ताओं की सूची पार्टी नेतृत्व को सौंपी है। हमने 34 सीटों की मांग की है जिसमें उम्मीद है कि कम से कम 25 सीटें मिल जाएंगी।
महाराष्ट्र भाजपा इकाई की प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा कि राज्य में महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाना इस वक्त की बड़ी जरूरत है। पार्टी हमें मौका दे, हमारा स्ट्राइक रेट भी अच्छा है। उन्होंने कहा कि अच्छी महिला उम्मीदवार की जीत लगभग तय होती है।