एक इंटरव्यू में बीरेन सिंह ने कहा, "मणिपुर के लोग इसी का इतजार कर रहे थे कि गृह मंत्री आएं और कुछ भरोसा दिलाएं। उन्होंने सीमा पर बाड़ लगाने, फ्री मूवमेंट रिजीम (एफएमआर) और अवैध प्रवासियों के बारे में सबकुछ कहा। लेकिन सबसे खास बात उन्होंने यह कही कि मणिपुर में शांति बहाल करते समय राज्य की एकता और अखंडता को नहीं छुआ जाएगा। जब तक भाजपा है, मणिपुर को कुछ नहीं होगा।"
उन्होंने कहा, "यह बहुत बड़ा बयान है। भाजपा वहीं करती है जो वह कहती है। उनके (अमित शाह) बयान के बाद मणिपुर के लोग बहुत शांत हैं। शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा कार्यकाल शुरू होने के साथ ही मणिपुर की एकता और अखंडता को छुए बिना राज्य में शांति लाना सरकार की प्राथमिकता होगी।" बीरेन सिंह ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उसने सीमा पर बाड़ लगा दी होती, तो स्थिति इतनी खराब नहीं होती।"
बीरेन सिंह ने कहा, "कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की नीति अपनाई है। आज जो कुछ भी हो रहा है, वह उन्हीं की वजह से हो रहा है। अगर उन्होंने अपने समय में सीमा पर बाड़ लगा दी होती, तो (अवैध प्रवासियों की) इतनी आमद न होती। प्रशासनिक सुविधाओं के बारे में बात करने वाली कांग्रेस कौन होती है। भाजपा कहती है कि जनसांख्यिकी या अखंडता का एक इंच भी नहीं बदला जाएगा। लेकिन चर्चा के साथ शांति बहाल की जाएगी।"